Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा

    By Edited By:
    Updated: Tue, 10 Feb 2015 07:32 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : साकार विश्व हरि ने कहा बुरा कर्म मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए करता है।

    जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : साकार विश्व हरि ने कहा बुरा कर्म मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए करता है। जो बुरे कार्य करते हैं उसका भोग उसे इसी जन्म में भोगना पड़ता है, उन्होंने बताया आज मानव स्वार्थ में संलिप्त है। अगर आपके पास पैसा है तभी आपसे मित्रता करता है, ऐसे स्वार्थी लोगों से सावधान रहें, इससे भले तो बिना मित्रता के ही सही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को वह राजा का ताल गरुण वाटिका के विशाल मैदान में चल रहे मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम में प्रवचन दे रहे थे। साकार विश्व हरि ने आगाह किया अगर आपने किसी के साथ गलत कार्य किया, वैसा आपके साथ भी होगा। जो जैसा करेगा, वैसा भोगेगा। वहीं अगर आप सही कार्य करेंगे तो आपकी सुरक्षा साकार विश्व हरि करेंगे। उन्होंने कहा संसार में मानव को हमेशा साफ नीयत व अच्छे कर्म करने चाहिए। साकार विश्व हरि के बताए हुए मार्ग को अपनाएं, आदमी अच्छा बुरा सब जानता है। उन्होंने बताया 84 हजार यौनियों को भोगने के बाद मानव का जन्म मिलता है। इस जीवन को सार्थक बनाओ और साकार विश्व हरि की चरण-शरण में मन को लगाओ। जरूरी नहीं कि स्नान करके ही भजन करें, इसके लिए तो मन साफ होना चाहिए। परमात्मा तो आपके मन में वास करते हैं, जब मन ही कचड़े से भरा होगा तो परमात्मा के लिए जगह कहां है। राज का ताल गरुण वाटिका के मैदान में सात दिवसीय प्रवचन चल रहे हैं। बुधवार को अंतिम दिन प्रवचन होंगे। यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।