चिकित्सक के न आने से महिलाओं को नहीं मिल पा रहा इलाज
संवाद सहयोगी बिदकी बीमार महिलाएं जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में महिला चिकित्सक

संवाद सहयोगी, बिदकी : बीमार महिलाएं जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में महिला चिकित्सक को दिखाने के लिए आती हैं, लेकिन बिना इलाज के ही लौट जाती हैं। क्योंकि, महिला चिकित्सक के न आने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या से मरीजों को प्रतिदिन परेशान होना पड़ रहा है।
सीएचसी बिदकी में दो महिला चिकित्सक रुचि सिंह और डा. लक्ष्मी सिंह की तैनाती हैं। इसके बाद भी महिलाओं को इलाज नहीं मिल पा रही है। नगर के मोहल्ला कजियाना की रूसा पत्नी हमीद ने बताया कि एक घंटे महिला चिकित्सक का इंतजार करती रहीं। देवमई ब्लाक के डारी से आई रूप देवी पत्नी नरेश कुमार ने कहाकि सुबह 11 बजे अस्पताल आ गईं थी। डाक्टर नहीं मिली तो वापस लौट रही हैं। छोटे लालपुर गांव से आई कोमल ने कहाकि महिला चिकित्सक को दिखाने के लिए आए थे, अब डाक्टर नहीं मिली तो लौट कर जा रही हैं।
सीएचसी में दो महिला चिकित्सक की तैनाती है। इसमें डा. रुचि सिंह क्वारंटाइन हैं। डा. लक्ष्मी सिंह ट्रेनिग पर गई हैं। इसलिए महिला डाक्टर की समस्या आ गई है। सोमवार से डा. लक्ष्मी सिंह आएंगी।
डा. पीबी सिंह, प्रभारी अधीक्षक सीएचसी बिदकी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।