Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विकास दुबे को बार-बार क्यों काट रहा सांप… सपने में बोला- नौंवी बार काटूंगा कोई बचा नहीं पाएगा, डीएम तक पहुंची बात

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 12:26 AM (IST)

    फतेहपुर जिले में एक हैरतअंगेज घटना प्रकाश में आई है यह किसी टीवी सीरियल की कहानी से कम नहीं है। दावा है कि गांव के एक युवक को एक सांप अब तक सात बार काट चुका है। युवक इलाज के बाद हर बार ठीक हो जा रहा है। सांप काटने से पहले युवक के सपने में आता है और अगले छह से सात घंटे में उसे डस लेता है।

    Hero Image
    बेचैनी बढ़ने के बाद सोने पर सपना आता है।

    संवाद सूत्र, फतेहपुर। सौंरा गांव के रहने वाले 24 वर्षीय विकास दुबे दो भाइयों में छोटा है। इनके पिता की औद्योगिक क्षेत्र में चाय की दुकान चलाते हैं। विकास फैक्ट्री में मजदूरी करता है। दो जून की रात विकास जब घर पर सोया तो सांप ने उसे डस लिया। इसके बाद से सपने आने लगा और छह बार शनिवार व रविवार को रात में उसे डस चुका है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिजन सांप के डसने से जब युवक की हालत खराब होती है तो फतेहपुर के श्रीराम सनेही मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती करा कर इलाज कराते हैं। 

    सांप के डसने से परेशान हो युवक ने अपना घर छोड़कर चाचा व मौसी के यहां गया तो वहां पर सांप ने डसने से करीब छह से सात घंटे पहले सपने में आया और फिर डस लिया। 11 जुलाई को सांप के डसने का सपना आने के बाद सांप ने सातवीं बार डस लिया। युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, जहां पर इलाज चल रहा है। 

    युवक का कहना है कि सांप ने सपने में उसे कहा है कि नौ काटेगा। आठ बार तो उसकी जान बच जाएगी, पर नवीं बार उसे कोई इलाज नहीं बचा पाएगा। इसके बाद युवक के परिजन दहशत में हैं।

    काटने वाली स्थान पर बन जाते हैं दांत

    युवक को जिस स्थान पर सांप काटता है वहां पर स्पष्ट दांत बन जाते हैं। जब सांप के काटने का अहसास होता तो पहले से ही उसे बेचैनी होने लगती है। बेचैनी बढ़ने के बाद सोने पर सपना आता है। और सांप काटने की घटना घटित हो जाती है।

    तंत्र-मंत्र का भी सहारा ले रहे परिजन

    युवक के चाचा धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सांप काटने की घटना के कारण युवक सोते समय भी जूते और मोजे पहनकर सोता है। एक बार तो हाथ में पकड़ लिया था तो हाथ पर ही काट लिया। सांप युवक को ही दिखता है अन्य किसी को दिखता नहीं है। इस कारण परिजन इसे तंत्र-मंत्र के जरिए भी युवक को सांप से बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

    डीएम के यहां परिजन पहुंचे तो पूरे मामले की जानकारी हुई। यह संभव नहीं लग रहा कि बार-बार सांप काट रहा हो। मामले की सच्चाई जानने के लिए एसीएमओ इश्तियाक अहमद के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए गांव भेजी गई है। परिजन व इलाज करने वाले प्राइवेट चिकित्सक से बात करके टीम पूरे मामले का रहस्य जानेगी। रविवार को टीम अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।

    -डाॅ. राजीव नयन गिरि, सीएमओ।

    सातवीं बार बुधवार को काटा

    सांप ने छह बार से लगातार शनिवार और रविवार युवक को काट रहा था। पर जब 11 जुलाई को काटा तो उस दिन गुरुवार था। युवक के घर में दो पक्के कमरे बने हैं। घर के बाहर मैदान है। 

    एक बार युवक ने सांप के काटने के बाद लाेहे के पाइप में घुस जाने की बात कही। इस पर परिजनों ने पाइप को चारों ओर बंद कर दिया। इसके बाद एक किनारा खोलकर पेट्रोल डालकर आग लगाई पर पाइप के अंदर से कुछ नहीं मिला।

    यह भी पढ़ें: रसगुल्ला खाने को लेकर शादी में चले लाठी-डंडे, दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरातियों को पीटा- दूल्हे को जाना पड़ा अस्पताल

    यह भी पढ़ें: दूल्हे ने कही ऐसी बात, दुल्हन ने घबराकर फौरन शादी से कर दिया इनकार; बैरंग लौटी बरात