Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रास्ते में पानी भरने से रुके वाहन, संचालक और किसानों से नोकझोंक

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 24 Nov 2021 11:20 PM (IST)

    - संगोलीपुर मड़इयन मौरंग खदान का मामला संवाद सूत्र किशुनपुर थाना क्षेत्र में संचालित सं

    Hero Image
    रास्ते में पानी भरने से रुके वाहन, संचालक और किसानों से नोकझोंक

    - संगोलीपुर मड़इयन मौरंग खदान का मामला संवाद सूत्र, किशुनपुर: थाना क्षेत्र में संचालित संगोलीपुर मड़इयन मौरंग खदान के रास्ते में बीती रात्रि पानी भर जाने से वाहनों का आवागमन ठप पड़ गया। इसके बारे में खदान संचालक को जानकारी हुई तो कई लोग मौके पर आ गए। रास्ते में पानी भरने को लेकर संचालक व किसानों के बीच नोकझोंक हो गई। पुलिस ने पानी लगाने वाले किसानों को समझाकर मामला शांत कराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव के रहने वाले सदाशिव का कहना था बीती रात्रि वह फसल की सिचाई कर रहा था। तभी खदान से कई लोग वहां आ गए। रास्ते में जानबूझ कर पानी भरने का आरोप लगाते हुए अभद्रता करने लगे। गांव के ही रहने वाले यज्ञदत्त को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर उससे बयान लेने लगे। किसानों का कहना था पूर्व में उपजिलाधिकारी ने भी स्पष्ट हिदायत दी थी कि किसानों का नुकसान नहीं होना चाहिए। रास्ते में लोहे का पाइप न डाले जाने से किसानों की फसल सिचाई प्रभावित होती है। वाहनों के निकलने पर प्लास्टिक पाइप फट जाते हैं, इसका ध्यान नहीं दिया जाता है। उधर खदान से आए कर्मचारियों का कहना था किसानों को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। डंपर से तार टूटा था, जिसे छह घंटे के अंदर ही ठीक कराया गया। लोहे का पाइप डालने के लिए दो दिन का समय मांगा गया था। वह काम भी पूरा कराया जाएगा। कुछ ग्रामीण जबरदस्ती दबाव बनाना चाहते हैं। पानी भर देने से मौरंग का परिवहन प्रभावित होता है। उधर एसओ आशुतोष सिंह का कहना था रात में विवाद की सूचना पर गए थे। रास्ते में पानी भर जाने का विवाद था। किसानों को समझाकर विवाद हल करा दिया गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner