Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीरज ने तीसरी बार दो मतों से दर्ज की जीत

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 26 Apr 2022 07:43 PM (IST)

    फतेहपुर के लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग

    Hero Image
    नीरज ने तीसरी बार दो मतों से दर्ज की जीत

    नीरज ने तीसरी बार दो मतों से दर्ज की जीत

    - लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर: लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की जनपदीय शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन कार्यालय परिसर पर संपन्न हुआ। प्रयागराज जिला मंत्री राहुल कुमार सिंह व प्रतापगढ़ के जिला मंत्री आलोक कुमार बतौर चुनाव अधिकारी सम्मिलित हुए। चुनाव अधिकारियों की देखरेख में हुई चुनावी प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर दो दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए। अध्यक्ष पद पर नीरज कुमार द्विवेदी और अभिषेक शुक्ला चुनाव मैदान में थे। जिसमें नीरज कुमार द्विवेदी को 23 मत व अभिषेक कुमार शुक्ला को 21 मत मिले। नीरज ने तीसरी बार संघ की अध्यक्षी पर कब्जा कर लिया। अन्य पदों पर चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष पद पर शत्रुघन कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद अशफाक खान, उपाध्यक्ष पद पर शत्रुघन, जिला सचिव पद पर शिवकुमार, जिला संयुक्त सचिव पद पर शैलेश सिंह, जिला संगठन सचिव महिला पद पर सृष्टि तोमर, जिला संगठन सचिव पद पर दुर्गेश कुमार, जिला वित्त सचिव पद पर अशोक कुमार, जिला संप्रेक्षक पद पर राशिद नसीर निर्विरोध चुने गए। सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner