Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारा-गलौली यमुना घाट पर स्टीमर की सुविधा खत्म

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 18 Oct 2021 05:23 PM (IST)

    संवाद सूत्र जाफरगंज बारा-गलौली यमुना घाट में इस पार और उस पार आने जाने के लिए लगाए गए

    Hero Image
    बारा-गलौली यमुना घाट पर स्टीमर की सुविधा खत्म

    संवाद सूत्र, जाफरगंज : बारा-गलौली यमुना घाट में इस पार और उस पार आने जाने के लिए लगाए गए स्टीमर संचालन की अवधि 18 अक्टूबर को खत्म हो गई है। इस कारण पांटून पुल के ठेकेदार ने स्टीमर का संचालन बंद कर दिया है। इससे रोजाना करीब दो से ढाई सौ मुसाफिर वापस लौट रहे हैं। ऐसे में बांदा और फतेहपुर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घाट पर 15 जून से 15 अक्टूबर तक पुल से आवागमन होता है। जून में निर्धारित अवधि के बाद बाढ़ संभावित खतरे को देखते हुए पांटून पुल को तोड़ दिया जाता है। इसके बाद ठेकेदार को 15 अक्टूबर तक स्टीमर से मुसाफिरों को आने-जाने की सुविधा देनी होती है। स्टीमर संचालन की अनुमति समाप्त होने से पहले ही पुल संचालित हो जाना चाहिए। हालांकि, यमुना में पानी अधिक होने के कारण अभी पुल का निर्माण ठेकेदार नहीं करा पाया है। स्टीमर संचालन की अवधि समाप्त होने बाद जसपुरा पुलिस ने स्टीमर संचालित करने से रोक दिया है। ठेकेदार विनोद कुमार ने बताया कि पुल का निर्माण अभी नहीं हो सका है। स्टीमर 15 अक्टूबर तक चलाने की अनुमति होती है। पर कई बार सुविधा को देखते हुए इसे चालू रखा जाता है। जसपुरा पुलिस के रोक लगा देने से संचालन बंद कर दिया गया है। पुल बनाने में हो सकती है एक माह की देरी

    ठेकेदार विनोद ने बताया कि यमुना के जल स्तर को देखते हुए पुल बनाने में एक माह की देरी हो सकती है। अभी नदी में बहाव अधिक है। इस कारण पुल नहीं बनाया जा सकता है। उधर, थाना प्रभारी जसपुरा एसके सिंह ने कहा कि ठेकेदार यदि अनुमति हासिल कर ले तो संचालन कर सकते हैं, बिना अनुमति के संचालन नहीं करने दिया जाएगा।