संविदा शिक्षकों से गुलजार होंगे संस्कृत विद्यालय
जागरण संवाददाता फतेहपुर जिले के सभी 12 संस्कृत विद्यालयों की हालत बहुत खराब है। विद्यालयों में ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : जिले के सभी 12 संस्कृत विद्यालयों की हालत बहुत खराब है। विद्यालयों में शिक्षकों का जबरदस्त कमी है। ऐसे में संचालन के लिए माध्यमिक विद्यालयों से संस्कृत भाषा के जानकार शिक्षकों को संबद्ध किया गया है। शासन के निर्णय के मुताबिक अब इन संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी।
संस्कृत भाषा के प्रेमियों में इस बात की टीस है कि देववाणी के प्रति सरकार गंभीर नहीं रही हैं। इसके चलते इन विद्यालयों की दशा खराब हो गई है। इमारत और स्टाफ की कमी से छात्र संख्या में खासी कमी आई है। दस साल पहले इन विद्यालयों में छात्र संख्या चार हजार के आसपास हुआ करती थी। मौजूदा समय में यह सिमट कर 623 रह गई है। शिक्षकों के लगातार रिटायर होने के चलते अब केवल चार शिक्षक ही तैनात हैं।
इन सात विद्यालयों में होगी भर्ती
विद्यालय का नाम - भर्ती
ऋषिकुल ब्रह्मचर्य संस्कृत विद्यालय देवरी - 3
मार्तंण्ड संस्कृत विद्यालय, बिदकी - 3
फाल्गुनी संस्कृत विद्यालय, किशुनपुर - 2
ब्रह्मेश्वर विद्यालय, नौबस्ता बैगांव - 2
विद्याभूषण विद्यालय अमौली - 3
पगलेश्वर संस्कृत विद्यालय,करेरा - 4
मुनिकुल संस्कृत विद्यालय,बारा - 3 प्रबंध समिति क्रियाशील नहीं, रुकी भर्ती
राम बिहारी संस्कृत विद्यालय जोनिहां, बालपुरी संस्कृत विद्यालय, हथगाम, भगवत मंडल संस्कृत विद्यालय धाता, भारतीय संस्कृत विद्यालय बरैची , राम संस्कृत विद्यालय मंडा सराय में प्रबंध समिति क्रियाशील नहीं हैं। इसलिए इन विद्यालयों में भर्ती रोक दी गई है। इन विद्यालयों में प्रबंध समिति क्रियाशील होती तो 11 शिक्षकों की भर्ती का लाभ मिलता।
संस्कृत विद्यालयों में संविदा शिक्षकों की भर्ती की जानी है। कुल रिक्त 31 पदों के सापेक्ष 20 पदों में ही भर्ती होगी। इसके लिए डीएम ने चयन टीम का गठन किया है। साक्षात्कार के लिए आवेदकों को सूचना देकर बुलाया जाएगा। चयन समिति के साक्षात्कार लेने के बाद डीएम का अनुमोदन होगा और संविदा नियुक्ति पूरी की जाएगी।
महेंद्र प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।