Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raja Raghuvanshi Murder: 'राज ऐसा काम नहीं कर सकता है...', बाबा-दादी बोले- उसने सोनम को कभी...

    फतेहपुर जिले के रामपुर सुकेती गांव का राज कछवाह जो मेघालय के शिलांग में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड में पकड़ा गया है। राज के दादा-दादी का कहना है कि वह निर्दोष है। राज 14 साल पहले इंदौर चला गया था जहाँ उसके पिता एक फल फैक्ट्री में काम करते थे। ग्रामीणों का कहना है कि राज का गांव से संपर्क कम था।

    By Yogendra kumar patel Edited By: Vinay Saxena Updated: Wed, 11 Jun 2025 03:25 PM (IST)
    Hero Image
    राजा रघुवंशी के हत्‍यारोपी राज कुशवाहा, सोनम रघुवंशी।

    संवाद सूत्र, थरियांव। मध्यप्रदेश के इंदौर से हनीमून के लिए मेघालय के शिलांग गए राजा रघुवंशी हत्याकांड में पकड़ा गया राज कुशवाहा फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाने के रामपुर सुकेती गांव का रहने वाला है। जिसके बाबा दरबारी सिंह व दादी रामलली का कहना है कि हमारा राज ऐसा कृत्य नहीं कर सकता है वह पूरी तरह से निर्दोष है, उसे साजिशन फंसाया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज बीते 14 वर्ष पहले अपने मां-पिता व दो छोटी बहनों संग इंदौर जाकर रहने लगा, उस समय राज की उम्र छह वर्ष थी। इसके पिता बबुआ सिंह हत्या की मास्टरमाइंड सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी की फल फ्रूट फैक्ट्री में काम करते थे। वर्ष 2020 में बबुआ सिंह की कोराना से मौत हो गई तो पिता की जगह राज कछवाह फैक्ट्री में बतौर अकाउंटेंट काम करने लगा था।

    गाजीपुर थाने के रामपुर सुकेती गांव निवासी राज कछवाह पुत्र स्व. बबुआ अपनी मां चुन्नी सिंह उर्फ संगीता देवी, छोटी बहनों सुहानी व प्रिया के साथ इंदौर में किराए का कमरा लेकर रहता था। इसकी बड़ी बहन काजल गांव में बाबा-दादी के पास रहकर परास्नातक की पढ़ाई पढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना था कि राज यहां नहीं आता था जिससे उसका परिचय नहीं है, हां ये जरूर है कि उसे पहचानते थे कि ये राज है, उसकी आदत से परिचित नहीं थे क्योंकि वह छह साल की उम्र में यहां से इंदौर जाकर रहने लगा था।

    चाचा बोले, होली में घर आया था

    चाचा मुन्ना सिंह ने बताया कि राज गांव बहुत कम आता था। पिछले वर्ष 2024 में भतीजा गांव आया था। त्योहार कर चला गया था।एक माह पूर्व राज की मां व बहनें एक शादी में शामिल होने आईं थीं फिर चली गईं। राज मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है वह हत्या जैसी वारदात नहीं कर सकता। उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

    दादी बोली, बहू का फोन आया

    राज की दादी रामलली कछवाह ने बताया कि बहू चुन्नी सिंह उर्फ संगीता का फोन दरबारी सिंह के पास आया था कि हत्या के आरोप में पुलिस राज को पकड़ ले गई है जबकि वह निर्दोष है। जिस पर बाबा के साथ बड़ी पौत्री काजल मंगलवार सुबह मध्यप्रदेश के इंदौर निकल गई है। पौत्र राज भोला-भाला है वह ऐसा कृत्य नहीं कर सकता, उसे फंसाया जा रहा है। गांव में एक बीघे से कम खेत है। जिससे गुजर बसर चलता है।

    मां बोली, सोनम को उसने देखा तक नहीं

    इंटरनेट मीडिया में राज की चुन्नी सिंह उर्फ संगीता देवी का रोते बिलखते एक वीडियो प्रचलित हो रहा है जिसमें वह कह रही है बेटा राज इतना सीधा है कि यदि कोई सब्जी विक्रेता नंगे पैर है तो उसे अपनी चप्पल पहनने को दे देता था। बेटे को किसी तरह कक्षा आठ तक पढ़ाया। एक न्यूज पेपर में अखबार बांटने का काम भी करता था। सोनम को उसने एक बार भी नहीं देखा। साथ में पढ़ने वाली लड़की को वह राखी बांधता था। बेटे को साजिशन फंसाया जा रहा है जबकि 22 व 23 मई को घर पर ही था। उसके दफ्तर में पता कर सकते हैं।