विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र से उद्धव सरकार जाएगी, फडणवीस की होगी ताजपोशी

By JagranEdited By:
Published: Wed, 22 Jun 2022 11:06 AM (IST)

महाराष्ट्र में अब उद्धव सरकार जायेगी भाजपा आयेगी रामदास आठवले

महाराष्ट्र से उद्धव सरकार जाएगी, फडणवीस की होगी ताजपोशी
महाराष्ट्र से उद्धव सरकार जाएगी, फडणवीस की होगी ताजपोशी

महाराष्ट्र से उद्धव सरकार जाएगी, फडणवीस की होगी ताजपोशी

जागरण संवाददाता, फतेहपुर: भारत सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि महाराष्ट्र में उद्धव सरकार जाएगी और भाजपा की आएगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि उद्धव से अपने विधायक नहीं संभल रहे। शिवसेना हमेशा से भाजपा का सहयोगी दल था, उनके नेताओं व कार्यकर्ताओं में भाजपा के प्रति आदर था। अब उद्धव की गलत नीतियों के कारण शिवसेना के विधायक सहयोगी दल के पास आ रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री पार्टी पदाधिकारी रामदत्त मिश्र की बेटी की शादी समारोह में हिस्सा लेने आए हुए थे। मंगलवार की शाम लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में विपक्ष किसी भी चेहरे को लाए, बहुमत भाजपा के पास है यह सब जानते हैं। शरद पवार होशियार नेता हैं, विपक्ष उन्हें चेहरा बनाकर पेश करना चाहता था, लेकिन वह नाटक करके प्रत्याशिता से हट गए। शिवसेना ने ढाई-ढाई साल की सत्ता का समझौता करके बड़ी गलती की थी, अब शिवसेना के विधायक गलती सुधारने की ओर बढ़ रहे हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की सत्ता में वापसी होगी। उद्धव की ढाई साल की सत्ता में विकास बहुत पीछे चला गया है, अब भाजपा की सत्ता आएगी तो महाराष्ट्र का भी विकास तेजी से होगा। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। अगर ईडी बुला रही है और पूछताछ कर रही तो इसमें गलत क्या है। उन्हें समुचित जवाब देना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ आरपीआइ के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता, केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि योगेश त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य रिंकू सिंह, अमित तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।