UP Board Topper : प्रशासनिक अधिकारी बनकर भ्रष्टाचार मिटाना चाहता है क्षितिज
क्षितिज का कहना है कि भ्रष्टाचार की जड़े मजबूत हो गई हैं और उसे जड़ उखाडऩे की जरूरत है। ओछी मानसिकता से राजनीति हो रही है। दूसरे को आगे कर राजनीति की पूर्ति की जा रही है।
हरदोई (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड परीक्षा) की हाईस्कूल परीक्षा की मेरिट सूची में दूसरा स्थान पाने वाले क्षितिज देश में भ्रष्टाचार मिटाना चाहते हैं। इसके लिए उनका प्रयास प्रशासनिक अधिकारी बनने का है, जिससे वह भ्रष्टाचार को समाप्त करने में अहम भूमिका निभा सकें।
हाई स्कूल परीक्षा में 572 अंक के साथ 95.33 फीसद अंक पाकर प्रदेश में दूसरा स्थान पाने वाले क्षितिज को इस परिणाम की उम्मीद थी। उन्होंने हाई स्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयारी की थी। अब उनका जोर प्रशासनिक अधिकारी बनने पर रहेगा। जिससे वह भ्रष्टाचार मिटा सकें।
क्षितिज के पिता विजय कुमार मल्लावां विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। जबकि मां रुक्मिणी गृहणी हैं। क्षितिज का कहना है कि भ्रष्टाचार की जड़े मजबूत हो गई हैं और उसे जड़ उखाडऩे की जरूरत है। ओछी मानसिकता से राजनीति हो रही है। दूसरे को आगे कर राजनीति की पूर्ति की जा रही है। आर्थिक हालात में भी सुधार की जरुरत है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।