जेल वार्डर से बने हेड जेल वार्डर, वर्दी पर लगे स्टार
जागरण संवाददाता फतेहपुर शासन की पदोन्नति सूची में जिला कारागार के चार जेल वार्डर भी ह ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : शासन की पदोन्नति सूची में जिला कारागार के चार जेल वार्डर भी हेड जेल वार्डर बन गए। जेल अधीक्षक मो. अकरम खान और जेलर सुरेशचंद्र ने शुक्रवार को पदोन्नति से बने हेड जेलर वार्डर की वर्दी में एक स्टार लगाकर उनका सम्मान किया।
शासन से जेल महानिदेशक आनंद कुमार की पदोन्नति सूची में जेल वार्डर दिनेश कुमार तिवारी, नरवीर सिंह, सुनील तिवारी और अलगू प्रसाद को जेल हेड वार्डर बनाया गया है, जिसमें अलगू प्रसाद संतकबीरनगर जिले की जेल से संबद्ध है इसलिए सिर्फ तीन हेड जेल वार्डरों की वर्दी पर जेल प्रशासन ने एक स्टार लगाकर सम्मानित किया। जेल अधीक्षक ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने पर जेल वार्डरों को हेड जेल वार्डर पद पर पदोन्नति किया गया है जिससे अब इनके दायित्वों में बढ़ोत्तरी हो गई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।