यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: यूपी में राशनकार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, अब चावल-गेंहू के साथ मिलेगा ये अनाज; पढ़ें कब से होगा वितरण
UP News उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की 350 सरकारी राशन की दुकानों पर कार्डधारकों को फरवरी महीने से गेहूं ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, खागा। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की 350 सरकारी राशन की दुकानों पर कार्डधारकों को फरवरी महीने से गेहूं, चावल के साथ बाजरा भी वितरित किया जाएगा। पूर्ति निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि करीब 12900 क्विंटल बाजरा की मांग की गई है।
बताया कि कार्डधारकों को मिलने वाले गेहूं, चावल की मात्रा में कटौती करके मोटे अनाज को शामिल किया गया है।
अंत्योदय कार्डधारकों को 11 किलो मिलेगा राशन
