विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहपुर में आग लगने के बाद जबरदस्त ब्लास्ट, गैस सिलिंडर फटने से 2 मंजिला मकान ढहा, 5 लोग दबे, 2 की मौत

Published: Mon, 28 Sep 2026 06:20 PM (IST)

फतेहपुर के मलवां कस्बे में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक दो मंजिला मकान ढह गया, जिसमें पांच-छह लोग दब ...और पढ़ें

HighLights

  1. फतेहपुर के मलवां में गैस सिलेंडर फटा

  2. दो मंजिला मकान ढहा, लोग दबे

  3. 2 लोगों की मौत हो गई है

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। फतहेपुर में दो मंजिला घर में आग लगने से दो गैस सिलेंडर फट गए। इससे दो मंजिला मकान की छत गिर गई जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। हादसे में दो लोगों की मौत भी हो गई।

मलवां कस्बा में फल विक्रेता सुरेश गुप्ता के घर पर सोमवार शाम खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई जिससे फल विक्रेता की पत्नी पूजा देवी, पुत्री लक्ष्मी देवी व लहुरी उमा देवी चीख पुकार करते हुए बाहर निकल आईं। तभी तेज विस्फोट हो गया। जिससे दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया और धुएं का गुबार आसमान में छा गया।

gas cylinder explosion in fatehpur

 

gas cylinder explosion in fatehpur

शोर शराबा के बीच ग्रामीण ढहे मलबा को हटाने में जुट गए। जिसमें फल विक्रेता के 24 वर्षीय भतीजे आलोक गुप्ता व आठ वर्षीय वेद गुप्ता की मौत हो गई जबकि 15 वर्षीय अर्पित पुत्र सुरेश गुप्ता, 18 वर्षीय कुनाल पुत्र रोहित गुप्ता व पड़ोसी पांच वर्षीय टुक्कू पुत्र गुड्डन झुलस गए। जिन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर पाकर सीओ सिटी गौरव शर्मा पहुंचे।

gas cylinder explosion in fatehpur

 

gas cylinder explosion in fatehpur

 

gas cylinder explosion in fatehpur

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।


यह भी पढ़ें- नियति का यह कैसा खेल... दो बच्चों की मौत के बाद बुझ गया अंतिम चिराग, एक जैसे दर्द ने ली तीनों की जान

यह भी पढ़ें- फतेहपुर में 29 साल बाद इंसाफ; सिपाही की हत्या करने वाले दस्यु गिरोह के 3 डकैतों को उम्रकैद, 8 पुलिसकर्मी हुए थे घायल