Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fatehpur News: उत्तरकाशी में हिमस्खलन से पैरा कमांडो शुभम लापता; करंट लगने से काम कर रही महिला की मौत

    By Akhilesh umraoEdited By:
    Updated: Fri, 07 Oct 2022 07:00 AM (IST)

    कल्याणपुर थाने के मौहार गांव निवासी देवी प्रसाद सिंह का 22 वर्षीय पुत्र शुभम सिंह वर्ष 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। बाद में पैरा कमांडो की आगरा यूनिट में तैनाती मिली। इस तैनाती के दौरान ट्रेनिंग के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी गए थे।

    Hero Image
    ग्रामीण और स्वजन ईश्वर से जवान की कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

    फतेहपुर, जागरण संवाददाता। उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे जवानों का दल एक अक्टूबर (शनिवार) को हुए हिमस्खलन में फंस गया। इसमें फतेहपुर के मौहार गांव का जवान शुभम सिंह भी शामिल थे। हादसे की सूचना गांव आई तो पूरा परिवार चिंता में डूब गया है। ग्रामीण और स्वजन ईश्वर से जवान की कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कल्याणपुर थाने के मौहार गांव निवासी देवी प्रसाद सिंह का 22 वर्षीय पुत्र शुभम सिंह वर्ष 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। बाद में पैरा कमांडो की आगरा यूनिट में तैनाती मिली। इस तैनाती के दौरान ट्रेनिंग के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी गए थे। 

    नीचे उतरते समय हुआ हादसा

    एक अक्टूबर (शनिवार) को पत्नी निधि सिंह से मोबाइल फोन पर बात कर बताया कि ट्रेनिंग पूरी हो गई है, अब यूनिट के साथ नीचे उतर रहे हैं। इसी के बाद हिमस्खलन का हादसा हो गया। 

    पैरा कमांडो के पिता ने बताया कि शनिवार को यूनिट के कंट्रोल रूम से बताया कि गया कि हादसे में 35 जवान दबे हैं। इसमें छह को निकाला गया है, अन्य हो खोजा जा रहा है। तब से अब तक कोई सूचना नहीं आई है। गांव में जैसे ही हिमस्खलन के हादसे की जानकारी आई सभी चिंता में डूब गए। वहीं, पैरा कमांडो शुभम सिंह का छोटा भाई सत्यम भी सेना में है। वह 2020 में भर्ती हुआ था।

    घरेलू काम करते समय महिला की करंट लगने से मौत

    सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के सुल्तानपुर घोष गांव में बुधवार सुबह घरेलू कामकाज के दौरान करंट की चपेट में आने से 50 वर्षीय माया देवी गंभीर रूप से झुलस गई। स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हथगाम लेकर गए थे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

     सुल्तानपुर घोष गांव निवासी जगमोहन की पत्नी माया देवी सुबह घर के अंदर सफाई कर रही थी। इसी दौरान बिजली के तारों में स्पार्किंग होने लगी। घरेलू उपकरण को नुकसान न हो, इसके लिए उन्होंने जैसे ही बिजली के बोर्ड को हाथ लगाया, करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। 

    स्वजन उसे सीएचसी लेकर गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दिवंगत के पति ने बताया कि घर के अंदर साफ-सफाई के दौरान करंट की चपेट में आने से पत्नी की मौत हो गई।