Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fatehpur News: फिर क्षतिग्रस्त हुआ दतौली यमुना पुल, राहगीरों के लिए बढ़ा खतरा

    By Vinod mishraEdited By: Nirmal Pareek
    Updated: Thu, 23 Feb 2023 05:45 PM (IST)

    Fatehpur बांदा-टांडा नेशनल हाईवे के दतौली के पास यमुना नदी पर बना पुल फिर से क्षतिग्रस्त हो गया है। बीते दो साल में यह पुल तीन बार क्षतिग्रस्त हो चुका ...और पढ़ें

    Hero Image
    फिर क्षतिग्रस्त हुआ दतौली यमुना पुल, राहगीरों के लिए बढ़ा खतरा

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर : बांदा-टांडा नेशनल हाईवे के दतौली के पास यमुना नदी पर बना पुल फिर से क्षतिग्रस्त हो गया है। बीते दो साल में यह पुल तीन बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। दैनिक जागरण की ओर से मुद्दा उठाने पर एनएचएआइ रायबरेली मामूली मरम्मत कर जिम्मेदारी से इतिश्री कर लेती है। इस बार तो 20 दिन से अधिक का समय बीत गया है और जोखिम के बीच हर दिन इस पुल से ढाई हजार वाहन गुजर रहे हैं। अंधेर यह है कि जिम्मेदारों ने संज्ञान ही नहीं लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दतौली पुल फतेहपुर को बांदा से जोड़ता है। 44 वर्ष पहले बने इस पुल की रेलिंग और फर्श कमजोर हो गई है। कई जगह दो-दो फीट के गड्ढे (होल) गए हैं। गड्ढे होने से फर्श की सरिया टूट गई हैं। इनमें बड़े बड़े पत्थर डाल दिए गए हैं ताकि कोई गिरे नहीं। कई बार मोटरसाइकिल वाले फंसकर गिरते हैं। पुल की फर्श पर कहीं पर किनारे तो कहीं कहीं बीच में गड्ढे हैं। सर्वाधिक मौरंग लदे वाहन इसी से गुजरते हैं। हर दिन बढ़ रहे खतरे के बाद भी पीडब्ल्यूडी और एनएचआइ ध्यान नहीं दे रहा है। इसके कारण इस पुल से आवागमन जोखिम भरा होता जा रहा है। यह हाल तब है जब बांदा की तरफ जाने वाले वीआइपी वाहन इसी पुल से आवागमन करते हैं।

    2018 में खिसका था बुश और 2021 धंसा था

    दतौली का पुल 24 पिलरों पर बना है वर्ष 2018 में एक पिलर का बुश खिसक गया था। तब पुल पर बड़ा गैप आने से वाहनों का आवागमन भी रोकना पड़ा था। बाद में सेतु निगम बांदा ने मरम्मत कार्य कराकर इसे सही किया था। पुल का एक हिस्सा 2021 में भी धंस गया था। इसे बांदा सेतु निगम ने ही ठीक कराया था और 2022 में पुल की फर्श में कई जगह होल हो गए थे जिसे एनएचएआइ रायबरेली ने बनाया था।

    इंदिरा गांधी ने किया था लोकार्पण

    दतौली का वर्ष 1970 की बाढ़ में स्वीकृत हुआ था, और 1972 में बनना शुरू हुआ था। प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी ने इस पुल का लोकार्पण 1980 में किया था। तब से इस पुल का उपयोग आवागमन के लिए किया जाता है। पुल बांदा और चित्रकूट को फतेहपुर से जोड़ता है। बांदा होकर महोबा, हमीरपुर या मध्य प्रदेश जाने वाले वाहन भी इसी पुल का उपयोग आवागमन के लिए करते हैं।

    दतौली पुल पर गड्ढे होने की बात दिसंबर 2022 में सामने आई थी। तब मरम्मत कार्य कराकर ठीक करा दिया गया था। अब क्या स्थिति है इसकी जानकारी लेंगे और जहां भी कमियां हैं उन्हें ठीक कराएंगे। फिलहाल पुल की स्थिति क्या है इसकी जानकारी नहीं है।

    -समर बहादुर, एनएचएआइ रायबरेली