Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दहशरा महोत्सव में सजेगा नगर, श्रीराम लीला मेला मैदान में कलकत्ता के कारीगर बना रहे पंडाल

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 06:45 PM (IST)

    बिंदकी में ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। शहर की पांच किलोमीटर गलियों को झालरों से सजाया जाएगा जिससे रात में अद्भुत दृश्य बनेगा। श्रीराम लीला मेला मैदान में मंदिर के आकार का पंडाल बनाने के लिए बंगाल से कारीगर बुलाए गए हैं। इस बार महोत्सव में पंद्रह प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे और स्मारिका का प्रकाशन होगा जिसमें कार्यक्रमों का विवरण होगा।

    Hero Image
    दहशरा महोत्सव में सजेगा नगर, गलियों में उतरेंगे सितारे। जागरण

    संवाद सहयोगी, बिंदकी । ऐतिहासिक बिंदकी दशहरा महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। महोत्सव में नगर की पांच किमी गलियों को झालरों से सजाया जाएगा। रात्रि में इन गलियों का दृश्य बेहद मनमोहक लगेगा, जैसे गलियों में सितारे खुद ही उतर आए हों।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीराम लीला मेला मैदान में विशालकाय मंदिर आकार में पंडाल तैयार करने के लिए बंगाल से कारीगर बुलाए गए हैं। जिन्होंने पंडाल बनाना शुरू कर दिया है।

    बिंदकी दशहरा महोत्सव की भव्यता बढ़ाने के लिए इस बार पंद्रह प्रवेश द्वार बनाने का काम शुरू हो चुका है। मेला मैदान में प्रवेश के लिए मुख्य हनुमान द्वार होगा। तहसील के सामने जहां पर सीता बाजार लगेगा वहां महिलाओं के आने जाने के लिए सीता द्वार बनाया जाएगा।

    इसके अलावा लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न द्वारा होंगे। मेला मैदान के अलावा चौडगरा रोड, महरहा रोड, गांधी चौराहा, आंबेडकर चौराहा, खजुहा रोड, सम्राट सिनेमा मोड़, नजाही बाजार, ललौली रोड व कुंवरपुर रोड में विशाल और आकर्षक द्वार बनेंगे। नगर के अंदर प्रवेश करने वाले चारों मुख्य मार्गों में पांच किमी तक सड़कों को दोनों ओर बल्लियों से सजाया जाएगा।

    लीला मेला कमेटी के संरक्षक अनिल गुप्ता चार्ली, अशोक गुप्ता, अध्यक्ष प्रमोद सिंह परिवार ने बताया कि दशहरा महोत्सव की तैयारियों का पूरा खाका खींचा जा चुका है। पंडाल तैयार करने के लिए बंगाल से 20 कारीगर आ चुके हैं। यह कारीगर पंडाल तैयार करने में 15 दिन से अधिक समय लेंगे।

    प्रकाशित होगी स्मारिका: श्रीराम लीला मेला कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि दशहरा महोत्सव में स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा। इस स्मारिका में पूर्व के आयोजन की झलकियों के अलावा कार्यक्रमों का विवरण होगा।