विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मौसी के सोने के हार पर बिगड़ी नीयत, फतेहपुर में युवक ने दोस्तों से करवाई लूट, साजिश के पीछे हैरान करने वाली वजह

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:21 PM (IST)

मौसी के मोबाइल पर सोने का हार देखकर युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची।

गिरफ्तार लूट के आरोपित। स्रोत पुलिस

गिरफ्तार लूट के आरोपित। स्रोत पुलिस 

HighLights

  1. भतीजे ने मौसी के सोने के हार की तस्वीर देखी।

  2. कर्ज चुकाने के लिए दोस्तों संग लूट की साजिश रची।

  3. पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। रिश्ते में मौसी के मोबाइल में सोने के हार की तस्वीर देखी तो युवक ने साथियों के साथ लूट की योजना बना डाली। एक शादी में मौका मिलने पर समारोह के बाद मौसी को बाइक से घर छोड़ने के लिए निकले मास्टरमाइंड ने दोस्तों को पीछे लगाकर मौसी की ज्वैलरी लुटवा दी। इसके बाद सोने के हार को 1.20 लाख में बेच डाला और हॉफ पेटी गिरवी सोनार की दुकान में गिरवी रख दी।

पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सात मोबाइल, नगदी और लूटी गई ज्वैलरी बरामद की है। लूट के मुकदमे में आरोपितों पर लूट का माल बरामदगी की धारा की बढ़ोतरी कर दी गई है।

यह है पूरी घटना

कोतवाली बिंदकी के पांडेयपुर गांव निवासी अंजना देवी रविवार की रात शादी समारोह से लौट रही थीं। इस दौरान रास्ते में लुटेरों ने जेवरात लूट लिए थे। महिला ने कल्यानपुर थाने के खानपुर गांव निवासी बहन के पुत्र जीत बहादुर पर लूट में शामिल होने का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने कोतवाली के अपराध निरीक्षक श्याम प्रकाश पांडेय ने बताया कि आरोपित ने महिला के मोबाइल पर एक कॉल की थी। आरोपित को पकड़ कर जब इस बारे में पूछताछ की गई तो घटना का राजफाश हो गया। आरोपित ने पुलिस को पूछताछ में बताया के मां के इलाज के दौरान काफी कर्ज हो गया है। बाइक की किस्त भी भरनी थी।

इस पर मौसी के साथ लूट की घटना की योजना अपने अन्य पांच साथियों थाना मलवां के ओखरा कुंवरपुर निवासी दुर्गेश उर्फ लाल, देवीशीष उर्फ देवा, सत्यम, नीलू कुमार सोनकर, ज्ञान प्रकाश बनाई थी। इसके बाद मौसी को बाइक से ननिहाल ले गया। वहां से रात में वापस लौटते समय बाइक के इंडीकेटर जला दिए। इस पर उसके अन्य साथी आए और जेवरात लूट लिए।

लूट की घटना के बाद जनपद कानपुर नगर थाना साढ़ के बौहारा गांव निवासी आदित्य सोनकर को लूटा गया सोने का हार एक लाख 20 हजार रुपये में बचे दिया। 20 हजार रुपये नकद लेकर एक लाख रुपये उधार दिए। इसके अलावा बिंदकी में चांदी की हाफपेटी बेंचकर रुपये आपस में बांट लिए। पुलिस ने मुख्य आरोपित महिला के बहन के पुत्र से पूछताछ में सभी काे चिन्हित कर लूट के जेवरात, बिक्री का रुपये भी बरामद कर लिए।

पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत पांच साथियों व लूट का सामान खरीदने वाले आदित्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि लूट के जेवरात, बिक्री के रुपये बरामदगी करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने 25 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।

यह भी पढ़ें- फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक सवार मां-बेटी समेत 3 को कुचला, फंसकर 200 मीटर घिसटे शव

यह भी पढ़ें- फिल्मी एक्टर से दो लाख हड़पने का आरोप, फतेहपुर में महिला प्रोड्यूसर समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।