विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटी समेत 3 को कुचला, पहिए के नीचे दबकर मौत

Published: Wed, 25 Nov 2026 03:01 PM (IST)

लखनऊ राजमार्ग पर चंदीपुर गांव के पास बुधवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे तीनों पहिए के नीचे आकर मौके पर ही दम तोड़ गए।

News Article Hero Image

HighLights

  1. चंदीपुर गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ

  2. बाइक सवार मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत

  3. तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, चालक मौके से फरार

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। लखनऊ राजमार्ग पर चंदीपुर गांव के समीप बुधवार दोपहर एक बजे हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। निमंत्रण में शामिल होने जा रहे बाइक सवार मां-बेटी समेत तीन लोगों को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद तीनों ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर स्वजन को सूचना दे दी है और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल पर पुलिस को हेलमेट नहीं मिला।

हुसेनगंज एसओ दीपनारायण ने बताया कि दिवंगतों की शिनाख्त 40 वर्षीय शबनम पत्नी मो. शरीफ, इनकी 16 वर्षीय पुत्री इल्मा व बाइक चला रहे सौरभ मौर्य निवासी असनी, हुसेनगंज के रूप में कर स्वजन को सूचना दी गई है। बाइक सवार ललौली थाने के बहुआ एक निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। ट्रक को पकड़ लिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।