विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिल्मी एक्टर से दो लाख हड़पने का आरोप, फतेहपुर में महिला प्रोड्यूसर समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Published: Sat, 21 Nov 2026 05:29 PM (IST)

मुंबई में एक फिल्म एक्टर से दो लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित एक्टर की शिकायत पर फतेहपुर में महिला प्रोड्यूसर, उसके भाई और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. मुंबई में फिल्म एक्टर से दो लाख रुपये की धोखाधड़ी।

  2. महिला प्रोड्यूसर, भाई और एक अन्य पर मुकदमा दर्ज।

  3. फतेहपुर एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। मुंबई में पेशे से फिल्म कलाकार से दो लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित एक्टर ने मुंबई में हुई धोखाधड़ी की शिकायत एसपी अभिमन्यु मांगलिक से की। एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने महिला प्रोड्यूसर, इसके भाई समेत तीन आरोपितों के विरुद्ध धोखाधड़ी के तहत विश्वासघात कर धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।

शहर के न्यू कालोनी ज्वालागंज निवासी मोहम्मद फराज खान ने पुलिस को दी गई तहरीर में स्पष्ट किया है कि वह पेशे से फिल्म एक्टर है और कई शार्ट मूवी व मूवी में काम कर चुका है। काम के सिलसिले में वह अक्सर मुंबई में ही रहते हैं।

उसकी मुलाकात मुंबई के सुर्बुबन के लिंक रोड अपोजिट मोंगनिज केक फैक्ट्री के पास फ्लोर में रहने वाली महिला प्रोड्यूसर जेबा चौधरी से कैट आइज प्रोडेक्शन हाउस अंधेरी मुंबई में हुई, जिनका मूल निवासी राजस्थान के कोटा के लाटपुरा क्षेत्र के श्रीनाथपुरम है।

महिला प्रोड्यूसर ने 13 मई 2026 को उससे एक लाख रुपये उधार लिए और किसी ऋषि मोना के अकाउंट में पैसा डलवाया। प्रोड्यूसर ने दो माह में पैसा वापसी को कहा।बाद में पैसे देने में टालमटोल करती रहीं। कुछ दिन बाद पता चला कि प्रोड्यूसर जेबा चौधरी व ऋषि मोना किसी जालसाजी के मामले में जेल चले गए। जेबा के भाई से बात करने पर पहले एक माह का समय मांगा।

दोबारा कॉल करने पर रुपये देने से इन्कार कर काल करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह मुंबई से घर आ गया और अब काम के सिलसिले में फिर मुंबई जाना चाहता है। इंस्पेक्टर हेमंत मिश्रा ने बताया कि जेबा चौधरी, इनके भाई व ऋषि मोना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

यह भी पढ़ें- डांस करते बरातियों के बीच दुल्हन को लेकर भागा युवक, सच्चाई पता चलते ही बिना खाना खाए लौटी बरात

यह भी पढ़ें- चार दशक बाद भी नहीं सुलझा 313 एकड़ जमीन का विवाद, अब सरकारी घोषित होने पर बक्सर के किसानों में हलचल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।