Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fatehpur Lok Sabha Seat Result Live : फतेहपुर में भाजपा प्रत्‍याशी निरंजन ज्‍योति की करारी हार, सपा के नरेश उत्तम पटेल बने सांसद

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 08:28 PM (IST)

    Fatehpur Lok Sabha Seat Result Live Update बसपा से नए सूरमा डॉ. मनीष सचान वोटों में सेंधमारी कर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस संसदीय क्षेत्र में छह विधानसभा सीटें फतेहपुर बिंदकी जहानाबाद अयाशाह हसवा खागा और हुसैनगंज हैं। वर्ष 2019 के लोस चुनाव में यहां 57 प्रतिशत मतदान हुआ था। भाजपा की साध्वी निरंजन ज्योति को 566040 वोट मिले थे।

    Hero Image
    Fatehpur Lok Sabha Seat Result Live Update : फतेहपुर में किसको मिल रही है 'फतह'

    जागरण ऑनलाइन टीम, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में फतेहपुर सीट पर भाजपा की निरंजन ज्‍योति आगे चल रही थीं। इसके बाद सपा के नरेश चंद्र उत्‍तम पटेल ने उन्हें आगे ही नहीं आने दिया। साध्वी निरंजन ज्योति सपा के नरेश चंद्र उत्तम पटेल से चुनाव हार गईं। नरेश उत्तम पटेल 33199 वोटों से चुनाव जीत गए। नरेश चंद्र उत्तम पटेल को 500328 वोट मिले। वहीं साध्वी निरंजन ज्योति को 467129 वोट मिले। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहपुर संसदीय सीट पर मैदान में 15 उम्मीदवार हैं। इस सीट पर पांचवें चरण में मतदान हुआ था। भाजपा की केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति हैट्रिक की तलाश में हैं। वहीं, आइएनडीआइए से सपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को मैदान में उतारा है।

    बसपा से नए सूरमा डॉ. मनीष सचान वोटों में सेंधमारी कर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस संसदीय क्षेत्र में छह विधानसभा सीटें फतेहपुर, बिंदकी, जहानाबाद, अयाशाह हसवा, खागा और हुसैनगंज हैं। 2019 के लोस चुनाव में यहां 57 प्रतिशत मतदान हुआ था। भाजपा की साध्वी निरंजन ज्योति को 5,66,040 वोट मिले थे और उन्होंने बसपा प्रत्याशी सुखदेव प्रसाद वर्मा को 1,98,205 मतों के बड़े अंतर से हराया था।