फतेहपुर में हादसा, हाईवे पर टायर फटने से डिवाइडर पार कर रेलिंग से टकराई कार, अवर अभियंता की मौत
फतेहपुर में पूर्वी बाईपास ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार का टायर फटने से लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राहुल ...और पढ़ें

राहुल सिंह की फाइल फोटो। स्वजन
HighLights
तेज रफ्तार कार का टायर फटने से हादसा हुआ।
अवर अभियंता राहुल सिंह की मौके पर ही मौत।
कार 30 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से नीचे गिरी।
संवाद सहयोगी, खागा (फतेहपुर)। प्रयागराज से फतेहपुर आ रहे लोकनिर्माण के अवर अभियंता की 80 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही कार का अगला टायर पूर्वी बाईपास स्थित ओवरब्रिज के ऊपर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गलत दिशा में पहुंचकर रेलिंग से टकरा गई। कार सड़क पर तीन बार पलट गई जिससे शीशे चकनाचूर हो गई।
खिड़की खुलने से ड्राइविंग कर रहे अवर अभियंता 30 फिट ऊंचे ओवरब्रिज से सिर के बल सर्विस रोड पर जा गिरे। जिसमें अवर अभियंता की मौके पर मृत्यु हो गई। दिवंगत अवर अभियंता के साथ में रहे परिचित को घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया।
प्रयागराज शहर के अल्लापुर में रहने वाले 40 वर्षीय राहुल सिंह, फतेहपुर में लोक निर्माण विभाग में वर्ष 2016 से अवर अभियंता के पद पर तैनात थे। शुक्रवार की सुबह 11 बजे वह निजी कार से फतेहपुर के रहने वाले परिचित शुभम सिंह के साथ में प्रयागराज से फतेहपुर के लिए निकले थे। दोपहर दो बजे करीब पूर्वी बाईपास स्थित ओवरब्रिज के ऊपर कार के टायर फटने से हादसे हादसा हुआ।
कार में अवर अभियंता के साथ रहे शुभम को जख्मी हालत में बाहर निकालने के बाद पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। घायल ने बताया कि टायर फटने के बाद कार हाईवे पर पलटते हुए काफी दूर तक चली गई। दिवंगत, अवर अभियंता कार चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के बीच चर्चा रही कि अवर अभियंता सीट बेल्ट नहीं पहने थे।
कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि दिवंगत की पत्नी संयोगिता को हादसे की सूचना दी गई है। प्रयागराज से स्वजन जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए हैं। उधर अवर अभियंता की मौत की जानकारी मिलने अधिकारियों व कर्मचारियों में शोक की लहर रही।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।