Fatehpur News: बाढ़ के पानी से घिरे तीन गांव, गंगा ने पार किया खतरे का निशान; एसडीएम ने तीन गांव का किया दौरा
फतेहपुर में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने के बाद तीन गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। पानी गलियों में भर गया है और खेतों में खड़ी फसलें डूब रही हैं। प्रशासन हालात पर नजर रख रहा है। एसडीएम ने बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया और सुरक्षा के निर्देश दिए।

संवाद सहयोगी, औंंग/बिंदकी। गंगा के जल स्तर के खतरे का निशान पार करते ही तीन गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। पानी गांव की गलियों तक पहुंच चुका है। खेत को जाने वाले रास्तों पर पानी भर गया है। कटरी के खेतों में खड़ी फसल पानी में डूबती जा रही है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हैं।
एक किमी सड़क पानी में डूबी
गंगा नदी में गिरने वाले नाले से पांडु नदी में पहुंचने लगा पानी
सैकड़ों बीघे फसलें बाढ़ के पानी में डूबी
गंगा का जल स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इससे अभी गांव के किनारे तक पानी पहुंचा है। अभी पानी बस्ती के अंदर नहीं गया है। अगर ऐसे ही पानी का बढ़ना जारी रहा तो एक दो दिन में बस्ती के अंदर पानी पहुंच सकता है। इसके लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है।- प्रियंका, एसडीएम बिंदकी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।