विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सांप देखकर हार्ट फेल होने पर मिला पांच लाख का बीमा लाभ, उपभोक्ता आयोग का आदेश

Published: Sat, 21 Nov 2026 03:25 PM (IST)

उपभोक्ता आयोग ने एक किसान की सांप देखकर हार्ट फेल होने से हुई मौत को दुर्घटना मानते हुए महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। किसान दुर्घटना बीमा योजना के मामले में सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग ने अहम फैसला सुनाया है।

बीमा के जिस दावे को पोस्टमार्टम और लेखपाल की रिपोर्ट में हार्ट अटैक मानते हुए खारिज कर दिया था, उस पर उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष राम नरेश मौर्य व सदस्य पद्मिनी आनंद ने माना कि किसान खेत में पानी लगा रहे थे और अचानक सर्प सामने देख कर उनका हार्ट फेल हो गया। ऐसे में इसे भी दुर्घटना माना जाए और बीमा का लाभ किसान के स्वजन को दो माह के अंदर दिया जाए। बीमा राशि के साथ 20 हजार रुपये मानसिक कष्ट व परिवाद के खर्च के रूप में देने के निर्देश भी दिए।

यह है पूरा मामला

बिंदकी तहसील के औंग थाना के हाजीपुर गांव निवासी दिनेश कुमार की आठ जुलाई 2013 को मृत्यु हो गई थी। स्वजन ने किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये का दावा प्रस्तुत किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना व लेखपाल की रिपोर्ट में भी हार्टअटैक से मृत्यु की रिपोर्ट दी गयी।

इसी आधार पर बीमा दावा निरस्त कर दिया गया था। मामले में सुनवाई के दौरान शासनादेश 22 अक्टूबर 2012 की धारा पांच का हवाला दिया गया। इसमें सर्पदंश से होने वाली मृत्यु को दुर्घटना की श्रेणी में शामिल किया गया है।

आदेश में माना गया कि दिनेश कुमार की मृत्यु सर्प को देखने के प्रभाव से हुई थी और मामला बीमा योजना के दायरे में आता है। साथ ही बीमा लाभ नहीं देने से परिवार को परेशानी उठानी पड़ी। विपक्षी को दो माह के अंदर पांच लाख रुपये भुगतान करने और 20 हजार रुपये अतिरिक्त देने का आदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू, 18 फसलों को कम प्रीमियम पर मिलेगी सुरक्षा; 15 नवंबर से करें आवेदन

यह भी पढ़ें- CM बागवानी बीमा योजना में शामिल हुआ मधुमक्खी पालन, हरियाणा के बागवानों की CM सैनी का बड़ा तोहफा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।