UP Dusshera Mela: फतेहपुर के दहशरा महोत्सव में दिखेगी अनोखी सांस्कृतिक झलक, पांच दिन होंगे कार्यक्रम
Fatehpur News- UP News - फतेहपुर में दशहरा महोत्सव को लेकर श्रीराम लीला मेला कमेटी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बदलाव किए हैं। रासलीला की जगह अनोखे कार्यक्रम होंगे और निकासी में ट्रैक्टर प्रतिबंधित रहेंगे। शोभा यात्रा में देवी-देवताओं के स्वरूपों को बग्घी और इंजन वाले रथों पर सजाया जाएगा। 25 अगस्त तक सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि है।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव को लेकर श्रीराम लीला मेला कमेटी ने पांच दिनों तक चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। रासलीला के पुराने कार्यक्रम में बदलाव करते हुए अनोखी सांस्कृतिक झलक वाले कार्यक्रमों को शामिल
किया गया है। इसके साथ ही निकासी के दौरान ट्रैक्टर पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। तय हुआ कि अब निकासी के दौरान देवी व देवताओं के विभिन्न स्वरूपों को बग्घी व इंजन लगे रथ बिठाया जाएगा।
श्रीराम लीला मेला कमेटी की मां शारदा महाविद्यालय में हुई बैठक में पांच दिन के कार्यक्रमों को घोषित किया गया। इसमें गणेश महोत्सव, गंगा आरती व शिव पूजा का विशेष कार्यक्रम होगा। अलग-अलग दिनों में खाटू श्याम झांकी, डांडिया, ब्रज की होली के अलावा रामायण के प्रसंगों का मंचन होगा। कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति के दर्शन होंगे।
इससे पहले शोभा यात्रा में ट्रैक्टर शामिल किए जाते थे। इस बार ट्रैक्टर पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। शोभा यात्रा में 11 रथ शामिल होंगे। इसमें देवी देवताओं के स्वरूप सजाए जाएंगे। छह रथ लक्ष्मीचंद्र ओमर मोना व संजय गुप्ता व पांच रथ सजाने की जिम्मेदारी श्रीराम लीला मेला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील गुप्ता बाबा को दी गई है।
रथ में बग्घी व इंजन चालित रथ होंगे। इस बैठक में श्रीराम लीला मेला कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सिंह परिहार, अनिल चार्ली, अशोक गुप्ता, सुनील बाबा, नरेंद्र गुप्ता, गोविंद बाबू टाटा, पुरुषोत्तम ओमर, संदीप पटेल, राजेश द्विवेदी, गोलन गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, अमित बाजपेई, अतुल द्विवेदी, नवीन सिंह चौहान, रजत गुप्ता, प्रतीक शुक्ला, पूरन सिंह, अंकित गुप्ता, मोना ओमर, संजय गुप्ता, प्रेम तिवारी, चंद्र प्रकाश चंदू आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
25 अगस्त तक जमा होगा सदस्यता शुल्क
-30 सितंबर से शुरू होने वाले दशहरा महोत्सव के लिए श्रीराम लीला मेला कमेटी का सदस्यता शुल्क 25 अगस्त तक जमा होगा। इसके बाद मेला कमेटी की सदस्यता स्वीकार नहीं की जाएगी। जो पुराने सदस्य सदस्यता शुल्क जमा नहीं करेंगे उनका नाम कमेटी में शामिल नहीं किया जाएगा। श्रीराम लीला मेला कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सिंह परिहार ने बताया कि अगली बैठक में सदस्यता शुल्क की समीक्षा की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।