Fatehpur News: महिला से दरिंदगी, पहले शराब पिलाई फिर नाजुक अंग को चोट पहुंचा ले ली जान
फतेहपुर के किशुनपुर में एक युवक ने महिला को शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। उसने महिला के साथ हैवानियत भी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। पिता को शराब में जहर देकर मार डालने के संदेह पर युवक ने शराब पिलाने के बाद महिला की हत्या कर शव को नाले के किनारे फेंक दिया। हत्यारोपित ने खुद ही महिला के ससुर को जंगल में शव पड़ा होने की जानकारी दी। इससे संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
हत्यारोपित ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि उसने पिता की मौत का बदला लेने के लिए महिला की हत्या की है। बताया कि महिला जब नशे में हो गई तो उसके नाजुक अंग में हाथ डाल कर अंदरूनी हिस्सा बाहर निकाल लिया, जिससे महिला की मौत हो गई। एसपी अनूप कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
किशुनपुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 32 वर्षीय महिला जो छह बच्चों की मां थी, उसके घर पर पड़ोसी सर्वेश निषाद का आना-जाना था। महिला, उसका पति व सर्वेश अक्सर एक साथ बैठकर शराब पीते थे। सर्वेश महिला को चाची कहता था। सोमवार दोपहर महिला के घर पर तीनों ने एक साथ शराब पी। उसके बाद शाम पांच बजे सर्वेश किशुनपुर बाजार चलने की बात कहकर महिला को घर से बुला लाया। दोनों ने बाजार में घरेलू सामान व सब्जी खरीदी।
शाम छह बजे कस्बा स्थित देसी शराब ठेके से सर्वेश ने दो पाउच शराब, पानी के पाउच, चिप्स व नमकीन खरीदी। कस्बे से दो किमी दूर दमहा नाला पार कर जंगल में दोनों ने शराब पी। महिला के नशे में होने के बाद सर्वेश ने उसके मुंह पर हाथ से जोरदार प्रहार किया। उसके बाद उसके साथ हैवानियत की। सर्वेश के अकेले घर लौटने पर ससुर ने उससे पूछताछ की।
इस पर सर्वेश ने बताया कि महिला का शव एकडला के जंगल में पड़ा हुआ है। एसपी ने बताया कि हत्यारोपित ने अपने पिता की हत्या करने के संदेह पर महिला के साथ दरिंदगी कर उसे मौत के घाट उतार दिया। दुष्कर्म की बात निराधार है फिर भी जांच कराई जाएगी। हत्यारोपित के सिर व कपड़ों में खून के धब्बे लगे थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।