Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    छह आधारभूत संरचनाओं से लैस होंगे शिक्षण संस्थान

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 26 Aug 2022 04:01 AM (IST)

    छह आधारभूत संरचनाओं से लैस होंगे शिक्षण संस्थान

    Hero Image
    छह आधारभूत संरचनाओं से लैस होंगे शिक्षण संस्थान

    छह आधारभूत संरचनाओं से लैस होंगे शिक्षण संस्थान

    जासं, फतेहपुर : माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने नई गाइडलाइन में वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छह संरचनाओं को आवश्यक कर दिया है। इन छह मानकों की कमी होने पर विद्यालय का संचालन नहीं होगा। सचिव ने कहा, सरकार की मंशा विज्ञान को हाईस्कूल स्तर पर अनिवार्य रूप से लागू किया है। वहीं, शिक्षा को हाईटेक करने के लिए कंप्यूटर शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया है। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में विज्ञान और कंप्यूटर लैब की अनिवार्यता कर दी गई है। हाईटेक शिक्षा के लिए वाईफाई सुविधा से जोड़ना अनिवार्य है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) ने सभी नोडल अधिकारियों ने निर्देशित किया है कि सभी छह बिंदुओं को जोन के अंदर जांचे और रिपोर्ट दें। सूचना संकलित करके तीन दिवस के अंदर रिपोर्ट कार्यालय में सबमिट करें। वहीं एक माह के भीतर सभी छह बिंदुओं को पूरा कराएं। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी की गई गाइडलाइन का पालन वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को एक माह के भीतर करना होगा। एक माह बाद जांच करवाई जाएगी, सभी मानक पूरे न हुए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह हैं छह आधारभूत संरचाएं, जिन्हें पूरा करना है

    1- स्मार्ट क्लास

    2- पुस्तकालय

    3- कंप्यूटर लैब

    4- विज्ञान लैब

    5- वाई फाई

    6- आर्ट रूम