Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सज गए गिरजाघर, आज गूंजेगा जिंगल बेल

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 24 Dec 2021 07:23 PM (IST)

    जागरण संवाददाता फतेहपुर क्रिसमस या बड़ा दिन प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाता है

    Hero Image
    सज गए गिरजाघर, आज गूंजेगा जिंगल बेल

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर : क्रिसमस या बड़ा दिन प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। दुनिया भर में मनाए जाने वाले इस पर्व की तैयारियां यूं तो एक पखवाड़े से चल रही हैं। क्रिसमस की पूर्व संध्या में गिरजाघर (चर्च) घर दुल्हन की तरह सज गए, खुशी के इस पर्व को मनाने के लिए देर रात से चर्च घर में बड़ी संख्या में मसीही पहुंच गए और मिलजुल कर खुशियां मनाई। क्रिसमस ट्री सजाया गया और सेंटाक्लाज ने उपहार बांटे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्रिसमस को प्यार और उपहार का प्रतीक माना जाता है। देवीगंज स्थित इंडियन प्रेस विटीरियन चर्च, हरिहरगंज के ईसीआइ चर्च, सेंट जांस स्कूल, ब्राडवेल मिशन हास्पिटल, सेंट जेवियर्स समेत अन्य कई संस्थानों और स्कूलों में क्रिसमस पर कार्यक्रम कराए गए। सेंटाक्लाज ने बच्चों को टाफी, गुब्बारा समेत अन्य उपहार बांटे तो बच्चे भी खुशी से उछल पड़े। मसीही परिवारों ने रात बारह बजे प्रभु यीशु के जन्म की खुशी मनाई गई। बिजली के रंग-बिरगी झालरों से सजे गिरजाघर जिगलबेल से गूंज उठे।

    comedy show banner
    comedy show banner