विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Census 2027: एक दिसंबर से होगी घर-घर जनगणना, गलत डाटा दर्ज तो भी सुधार का मौका

Published: Mon, 14 Sep 2026 08:08 PM (IST)

फतेहपुर में जनगणना 2027 के दूसरे चरण का प्रशिक्षण संपन्न हुआ है, जिसमें 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक घर-घर ...और पढ़ें

कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में जनगणना का प्रशिक्षण लेते अफसर व कर्मचारी। जागरण

कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में जनगणना का प्रशिक्षण लेते अफसर व कर्मचारी। जागरण 

HighLights

  1. जनगणना 2027 का दूसरा चरण 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक

  2. स्वगणना के लिए 16 से 30 नवंबर तक का समय निर्धारित

  3. गलत दर्ज डेटा को पोर्टल पर सुधारने का विकल्प उपलब्ध

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। Census 2027: पहले चरण की गणना में मकान सूचीकरण और परिवार में मौजूद सदस्यों का संख्यात्मक विवरण अप्रैल में किया जा चुका है। अब दूसरे चरण जनगणना भी प्रारंभ होनी है। दूसरे चरण की जनगणना में स्वगणना के लिए 16 से 30 नवंबर तक का समय है, जबकि कर्मचारी घर-घर पहुंच कर जनगणना 1 दिसंबर से 4 जनवरी के मध्य करेंगे।

सोमवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में सहायक जनगणना निदेशक लखनऊ जितेंद्र श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। दो दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन निदेशक ने बताया कि अगर मकान गणना के दौरान कोई डाटा गलत भर गया है, तो पोर्टल में उसे सुधारने का विकल्प भी प्रदान है।

डीएम निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण प्रशिक्षण अफसरों व कर्मचारियों ने लिया। विशेषकर कंप्यूटर आपरेटरों को मौके पर ही व्यवहारिक अभ्यास कराकर प्रशिक्षण कराया गया।

सहायक जनगणना निदेशक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना संबंधी तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक पहलुओं की जानकारी दी। जनगणना की वेबसाइट सीएमएमएस पोर्टल पर कार्य करने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण बताया गया कि एचएलबीसी पोर्टल पर अब नवीन अपडेट भी किए गये हैं। जिसके बाद अब जनगणना प्रगणक संशोधित सीमांकन नक्शा अपलोड कर सकता है, अगर किसी मकान का विवरण गलत दर्ज किया गया है तो उसका भी सुधार किया जा सकता है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व जिला जनगणना अधिकारी विनय पांडेय, एसडीएम पिनाक पाणि द्विवेदी, निशांत तिवारी, दुर्गेश यादव, अनामिका श्रीवास्तव, तहसीलदार व चार्ज अधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी व चार्ज अधिकारी, स्थानीय निकाय के चार्ज अधिकारी , सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला जनगणना लिपिक तथा संबंधित चार्ज जनगणना लिपिक,कंप्यूटर आपरेटर मौजूद रहे।

जनगणना द्वितीय चरण की समय सारिणी

प्रक्रिया / चरण निर्धारित समय व अवधि
स्वगणना 16 नवंबर से 30 नवंबर तक
घर-घर जाकर जनगणना 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक
बेघर परिवारों की फीडिंग 4 जनवरी (शाम 6:00 बजे से रात 12:00 बजे तक)