Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा प्रधान संघ ने ब्लाक अध्यक्ष बना बढ़ाई मजबूती

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 30 Jul 2022 04:00 AM (IST)

    भाजपा प्रधान संघ ने ब्लाक अध्यक्ष बना बढ़ाई मजबूती

    Hero Image
    भाजपा प्रधान संघ ने ब्लाक अध्यक्ष बना बढ़ाई मजबूती

    भाजपा प्रधान संघ ने ब्लाक अध्यक्ष बना बढ़ाई मजबूती

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर : पंचायत प्रकोष्ठ (प्रधान संघ) ने संगठन को ताकतवर बनाने के लिए 11 ब्लाक अध्यक्षों को दायित्व दिए। भाजपा कार्यालय में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चंदेल ने भाग लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की ताकत सदस्यों से होती है। प्रधान संघ का यह कदम सराहनीय है। सरकार की नीतियों का लाभ गांव तक दिए जाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिन 11 ब्लाक अध्यक्षों को दायित्व दिया गया उनमें धाता ब्लाक से रामप्रताप पासवान, हथगाम से जितेंद्र लोधी, ऐरायां से नेत्रपाल सिंह चौहान, भिटौरा से स्वामी शरण पाल, तेलियानी से फरीद कुरैशी, बहुआ से सिद्धनाथ तिवारी, असोथर से गोरेलाल प्रजापति, मलवां से सोनू अवस्थी, खजुहा से शिव प्रकाश सिंह, अमौली से अरविंद उमराव, हसवा से अमन लोधी को दायित्व दिया गया। संगठन हित में एक सप्ताह के अंदर ब्लाक कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में अभिषेक त्रिवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी, हसवा ब्लाक प्रमुख विकास पासवान, जिला उपाध्यक्ष डा. ज्ञानेंद्र सचान, कुलदीप सिंह भदौरिया आदि रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner