Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरदार वल्लभ भाई पटेल को किया नमन

    By Edited By:
    Updated: Wed, 02 Nov 2016 01:01 AM (IST)

    फतेहपुर, जागरण संवाददाता : लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर सोमवार को उन्हें याद किया गया। भाज

    फतेहपुर, जागरण संवाददाता : लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर सोमवार को उन्हें याद किया गया। भाजपा और अपना दल के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनके दिखाए रास्तों पर चलने का संकल्प दोहराया। भाजपाइयों ने पार्टी के रन फार यूनिटी कार्यक्रम में भाग लेकर जंगे आजादी के अमर सपूत को याद किया। लौह पुरुष को बुलंद हौसलों का परिचायक करार दिया। जिले की सांसद और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी की अगुवाई में जुटे भाजपाइयों ने सोमवार की सुबह 7:30 बजे पटेल नगर चौराहे पर स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा पर बारी-बारी से माल्यार्पण किया। भारत माता की जय-सरदार पटेल अमर रहे के नारे लगाकर नमन किया। रन फार यूनिटी कार्यक्रम में चौराहे से कचहरी होते हुए वापस प्रतिमा स्थल तक दौड़ लगाई। केंद्रीय मंत्री ने सरदार पटेल के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेंद्र पटेल, विधायक कृष्णा पासवान, राम प्रकाश गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, राज कुमार साहू, प्रदेश सदस्य विजय लक्ष्मी साहू, शिव प्रताप ¨सह, संतोष ¨सह बाबुन, संजय गुप्ता, डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी आदि रहे। अपना दल के जिलाध्यक्ष सत्य नारायण पटेल, शिव शंकर पटेल, सुरेंद्र कुमार प्रजापति, सुशीला ¨सह, बाबू राम वर्मा, शकील आरफी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पटेल सेवा संस्थान में अध्यक्ष सुनील उमराव, बलिराज उमराव, पुनीत विक्रम ¨सह, विवेक उमराव, श्रीराम पटेल आदि ने गोष्ठी में सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। देश के प्रति दिए गए योगदान पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में आए लोगों ने सरदार पटेल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें