बार-बार कुल्ला दांतों को बनाए निरोग
दांतो से संबंधित रोग गंदगी से होते हैं। यदि दांतों की सफाई पर ध्यान रखा जाए तो पायरिया, मसूढ़ों में
दांतो से संबंधित रोग गंदगी से होते हैं। यदि दांतों की सफाई पर ध्यान रखा जाए तो पायरिया, मसूढ़ों में सूजन, दांतों के बीच में गैप, दांतों में कीड़ा लगना, ठंडा व गरम पानी लगने जैसी समस्याएं नहीं होती है। लोगों के मन में भ्रान्ति है कि मशीन द्वारा दांतों की सफाई से दांत कमजोर हो जाते है। जबकि यह धारणा बिल्कुल गलत है। सफाई से दांत कमजोर नहीं बल्कि मजबूत होते हैं। यह बात जिला चिकित्सालय के दंत चिकित्सक शरद कुमार ने जागरण प्रश्न प्रहर में साझा की। उन्होंने प्रश्न प्रहर में आए सवालों का जवाब दिया।
प्रश्न : हम लोगों को क्रमश: दांत में दर्द, मसूढ़ों से खून आना, मुंह से बदबू की शिकायत से परेशान है।-जितेन्द्र मडंराव, राजू पत्थरकटा, दिलीप तपनी, राममूर्ति महाखेडा, नेहा आवास विकास, दीपिका आबूनगर, अर¨वद सिठौरा, विजय सैनी हुसैनगंज, अमीन ज्वालागंज, शशी जरौली, रानी शादीपुर।
उत्तर : आप लोगो ने जो लक्षण बताए उनका वास्ता पायरिया से है। पायरिया दांतों में गंदगी से होता है। आप लोग साफ सफाई का ध्यान दें। हो सके तो दांतों की सफाई मशीन से करा ले। आराम मिल जाएगा।
प्रश्न : दाढ़ में काड़ा लगा हुआ है। क्या उपाय है।-शिव गोपाल, आवास विकास।
उत्तर : अगर दर्द नहीं है उखड़वा सकते हैं। आरसीटी से भी लाभ मिलेगा।
प्रश्न : कुछ भी खाता हूं दांतों के बीच में भर जाता है। उपाय बताए।-अजय कुमार बकेवर, जानकी पटेल नगर।
उत्तर : आप के लिए बेहतर उपाय है कि कै¨पग करा लें।
प्रश्न : मेरी माता जी की उम्र 70 है मीठा खाने से दांत में दर्द होता है। ज्ञान स्वरुप त्रिवदी मुत्तौर
उत्तर : यह सेंसविटी का लक्षण है। आप इसके लिए मेडिकेटेड पेस्ट का प्रयोग करे आराम मिल जाएगा।
प्रश्न : मुझे टायफाइड है। दवा खा रहीं हू आराम नहीं मिल रहा।-शिवकांती, दतौली।
उत्तर : टायफाइड में कम से कम एक सप्ताह दवा लेनी होगी। इसके साथ खान पान का विशेष ध्यान रखे। फल को अधिक महत्व दे।
प्रश्न : दाढ़ में पानी लगता है। ऊपर से खोखला है।-अखिलेश, महेशपुर मठेठा।
उत्तर : यह कीड़ा लगने का लक्षण है दांत मजबूत होने की दशा में मशाला भरा सकते हैं। आराम मिल जाएगा।
प्रश्न : मेरे कई दांतों में कालापन है। इसके लिए क्या करना चाहिए।-निखिल, मंगतपुर।
उत्तर : आप दिखा ले। हो सकता है कि आरसीटी से ठीक हो जाए। अन्यथा आप मशाला भरा सकते है।
प्रश्न : दांतो में कीडे है पर मै दांत नहीं उखवाना चाहता।-निरंजन यादव, मुगरीबाद।
उत्तर : आप दांतों में मशाला भरा सकते है। ऐतिहात के तौर पर आप दो बार ब्रश करें।
प्रश्न : मेरे एक दांत में कैविटी है पूरा दांत खराब है जड़ लगी है। क्या करे।-देवेन्द्र ¨सह आबूनगर
उत्तर : आपको दांत निकलवाना होगा उसकी जगह दूसरा दांत लगवा लें।
प्रश्न : मेरे दांतों की जड़ खुलती जा ही है। क्या हो सकता है।-सूरज मौहार, मोनू अल्लीपुर।
उत्तर : ऐसा गंदगी या फिर ब्रश करने का तरीका गलत होने से ऐसा होता है।
प्रश्न : मेरा आधा दांत अपने आप टूट गया।-लखनलाल ¨बदकी, सबीना बेगम भदवा
उत्तर : टूटने का कारण कीड़ा है। जो दांत आधा बचा है उसे निकलवा दें अन्यथा दूसरे दांत को प्रभावित कर देगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।