सेहत व सुंदरता के लिए दांतों का रखे ख्याल
.....प्रश्न प्रहर ...... फतेहपुर, जागरण संवाददाता: दांतों में दर्द, पीलापन, पायरिया, जैसी समस्
.....प्रश्न प्रहर ......
फतेहपुर, जागरण संवाददाता: दांतों में दर्द, पीलापन, पायरिया, जैसी समस्याएं होने में समय नहीं लगता है। कोई भी इस तरह की समस्या का शिकार हो सकता है। ऐसे में आपको रोजाना डेंटिस्ट के यहां चक्कर लगाने पड़तें है। लेकिन अगर आप थोडी सी सजगता दिखाएं तो दांतों की देखभाल खुद की जा सकती है। दांतों की उचित देखभाल हो तो यह हमेशा मोतियों की तरह चमकते रहेगे। सुबह नास्ते से पहले और शाम को खाने के बाद ब्रश करके दांतों की अच्छी तरह से साफ करे तो दांतों को स्वस्थ्य व सुंदर बनाया जा सकता है। यह बात मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डा. आरपी ¨सह ने जागरण प्रश्न प्रहर साझा की। उन्होंने दांतो को स्वस्थ्य रखने के तरीके बताते हुए प्रश्न प्रहर में आए प्रश्नों का जवाब दिया। प्रस्तुत है प्रश्नों पर आए उत्तर..
प्रश्न:ऊपर के जबडे के लास्ट वाली दाढ़ खोखली है दर्द होता है। जितेन्द्र ¨सह कीर्तिखेडा
उत्तर:आप की दाढ़ खोखली होने के मतलब की़ड़ा है। एक्सरे कराकर दिखाएं आरीटी से उपचार संभव है।
प्रश्न:पान मशाला छोड़ दिया है तो पानी लगने लगा है। राजू साहू हथगांम
उत्तर:आप घर में मुंह खोलने की प्रेक्टिस करे आराम मिल जाएगा।
प्रश्न:मेरी एक दाढ़ खोखली है उसके बगल में सूझन है क्या करु। हर्षित शान्ति नगर
उत्तर:आपकी उम्र 12 साल है हो सकता है कि जो दांत उखड़ा है वह दूध का है। एक बार दिखा ले सही सलाह दी जाएगी। आरसीटी भी संभव है।
प्रश्न:मैने दांतों में मशाला भरवाया था। अब दर्द होता है क्या करना होगा। विकास गुप्ता बिलंदा
उत्तर:आप ने जब मशाला भरवाया तो ठीक ढंग से सफाई नही हुई अब आप को पुन: सफाई कराकर मशाला भरवाना होगा।
प्रश्न:दांतों में पीलापन है बार बार ब्रश करने से भी सफेदी नहीं आ रही है। विकास मुत्तौर
उत्तर:भारत में नार्मल दांतों का कलर यलों होता है। आप जो पानी पी रहे उस पानी की जांच कराए। पानी में फ्लोराइड की मात्रा बढ़ने से दांत पीले होते है।
प्रश्न:मेरे मसूडों से खून आता है पानी भी लगता है। दर्द होता है। अनीता खागा
उत्तर:आपको पायरिया के लक्षण है। दांतों की सफाई कराने से आप को आराम मिलेगा।
प्रश्न:दांत में दबाव पड़ने पर खून निकलता है। दर्द होता है। नीलू देवारा
उत्तर: आप को पायरिया हो सकता है। एक बार दिखा ले दवा से आराम मिलेगा।
प्रश्न: मै पान मशाला खाता हू। अब मेरे मसूडे कम हो रहे है। अखिलेश यादव शहर
उत्तर: जब दांतों के बीच के हिस्से में गंदगी जमा होने लगती है तो मशूडे कम होने लगते है। आप को सफाई से आराम मिलेगा।
प्रश्न:मुझे शौच के दौरान खून आता है। मुझे क्या बीमारी है। एबीसी
उत्तर: आपको बवासीर के लक्षण है। इसे डाक्टर को दिखाएं
इनसेट..
कैसे करना चाहिए ब्रश
-ब्रश को दांतों पर ऊपर नीचे चलाना नहीं चाहिए।
-ब्रश की मदद से दांतों और मसूड़ो को मशाज देनी चाहिए
-ब्रश को दांतों में गोल गोल घुमाने से दांत ठीक तरह से साफ होते है।
-अधिक मुलायम ब्रश का इस्तेमाल न करे इससे मसूडों को नुकसान पहुंता है।
इनसेट..
नास्ते से पहले क्या करे क्या न करे
-नाश्ते से पहले ब्रश न करने से मुंह में पायरिया की समस्या हो सकती है
-रात में एसिडिक तत्व दांतों पर जम जाते हैं जिन्हें निकालना जरुरी है।
-दांतों में मौजूद वैक्टीरिया सुबह के समय अधिक एक्टिव होते है।
-जीभ को रोजाना साफ करे चूंकि ताजी सांस के लिए जीभ का साफ होना जरुरी है
-जीभ पर बैक्टीरिया सबसे ज्यादा जमा रहते है और सल्फर छोडते है जिससे सांस में बदबू आती है। इस लिए इसका साफ रहना बेहद जरुरी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।