Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Farrukhabad News: सीएम योगी से मिलने की महिला लगा रही थी गुहार,अधिकारियों ने रोका तो रो पड़ी; बेटे की हत्या...

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 06:52 PM (IST)

    Farrukhabad News फर्रुखाबाद में आज सीएम योगी की सभा थी। सभास्थल पर पहुंची महिला ने मुख्यमंत्री से मिलने की गुहार लगाई। अधिकारियों ने उसे रोक लिया और वापस जाने को कहा। इस पर महिला ने पुत्र की हत्या के मुकदमे में जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और रोने लगी। महिला पुलिस कर्मियों ने उसे शांत कराया। सीओ प्रियंका वाजपेयी ने महिला का पत्र लिया।

    Hero Image
    विवेचना में लापरवाही का आरोप लगाकर सभास्थल पर अधिकारियों से फरियाद करतीं मंजू सक्सेना। जागरण

    जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इस दौरान एक महिला सीएम से मिलने की गुहार लगाती रही। अधिकारियों ने महिला को मिलने से रोका, ऐसे में महिला ने रोकर अपने साथ हुए अन्याय के बारे में बताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभास्थल पर पहुंची महिला ने मुख्यमंत्री से मिलने की गुहार लगाई। अधिकारियों ने उसे रोक लिया और वापस जाने को कहा। इस पर महिला ने पुत्र की हत्या के मुकदमे में जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और रोने लगी। महिला पुलिस कर्मियों ने उसे शांत कराया।

    जांच में लापरवाही का आरोप लगा रो पड़ी महिला

    कादरीगेट के मुहल्ला बिर्राबाग में किराए के मकान में रह रही मंजू सक्सेना ने बताया कि 14 जून 2023 को उनके पुत्र करन सक्सेना की हत्या कर दी गई थी। मुकदमे के विवेचक जांच में लापरवाही कर रहे हैं। उन्होंने जिन पर शंका जतायी थी, अभी तक उनसे पूछताछ नहीं हुई।

    सीओ प्रियंका वाजपेयी ने लिया महिला का पत्र

    कन्नौज से ड्यूटी पर आईं सीओ प्रियंका वाजपेयी ने महिला का प्रार्थना पत्र लिया और निष्पक्ष जांच कराने की बात कही। वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने महिला को जाने के लिए कहा तो वह रो पड़ी। इस पर भीड़ लग गई। कुछ देर रुकने के बाद महिला वहां से चली गई।

    यह भी पढ़ें: जब गलत लोग सत्ता में आते हैं तो रामभक्तों पर गोलियां चलवाते हैं, सीएम योगी ने कहा- हम समाधान करने वाली सरकार