दिगंबर जैन मंदिर में पूजा अर्चना के साथ विधान पाठ
दिगंबर जैन मंदिर में शांति विधान पाठ का

दिगंबर जैन मंदिर में पूजा अर्चना के साथ विधान पाठ
संवाद सूत्र, कंपिल : दिगंबर जैन मंदिर में शांति विधान पाठ का आयोजन किया गया। जैन धर्म के अनुयायियों ने भक्ति भाव से विधान पाठ में बैठकर पूजा अर्चना की एवं बोली लगाकर अभिषेक किया। कार्यक्रम को विधानाचार्य संजय जैन शास्त्री सांगानेर ने संपन्न कराया।
भगवान विमलनाथ की गर्भ, जन्म, तप एवं ज्ञान कल्याण स्थली तीर्थनगरी कंपिल के दिगंबर जैन मंदिर में शुक्रवार को शांति विधान पाठ का आयोजन धूम-धाम किया गया। प्रातः ध्वजारोहण दिल्ली के राजपुर रोड निवासी आरके जैन ने किया। इसके बाद अभिषेक की सर्वाधिक 71,000 की बोली लगाकर तन्नूलाल किरणमाला जैन के परिवार पुण्य लाभ कमाया। तत्पश्चात मंदिर में शांतिधारा की बोली लगाई गई। सर्वाधिक 51,000 की बोली लगाकर इसका सौभाग्य आरके जैन को प्राप्त हुआ। पंच परमेष्ठी विधान भक्तांबर ग्रुप कीप विहार दिल्ली के द्वारा किया गया। विधान पुण्य अर्जक अजय कुमार जैन व अमित कुमार जैन के द्वारा किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ मौजूद सभी जैन श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इस दौरान सुशील जैन, पवन जैन, मनोज जैन, सचिन जैन, सुधीर जैन, अनुराग जैन एवं महिला मंगल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।