बाढ़ का पानी पार कर स्टीमर से फतेहगढ़ गई बरात, फिर नाव से पहुंचे गांव
शमसाबाद के गांव कुआंखेड़ा खास में बाढ़ के पानी से घिरे होने के कारण दूल्हा और बाराती स्टीमर से बिरिया डाड़ा तक पहुंचे फिर कार से फतेहगढ़ गए। देर रात वापसी भी नावों से हुई क्योंकि गांव के रास्ते बाढ़ से कटे हुए थे। शानू का निकाह खुशबू से फतेहगढ़ में हुआ लेकिन बाढ़ के चलते बारात को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

संवाद सूत्र, शमसाबाद । गांव के आसपास बाढ़ का पानी भरा होने से दूल्हा व बराती बिरिया डाड़ा तक स्टीमर से पहुंचे। इसके बाद कार से बरात फतेहगढ़ रवाना हुई। देर रात बरात वापस आई और फिर नाव से गांव पहुंची।
शमसाबाद क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा खास निवासी शानू का निकाह फतेहगढ़ निवासी खुशबू से तय हुआ था। निकाह से संबंधित सभी कार्यक्रम सुनिश्चित होने के बाद रविवार को बरात गई। कुआंखेड़ा खास के आसपास बाढ़ का पानी भरा हुआ है। संपर्क मार्ग भी कटे हुए हैं। इस कारण दूल्हा व अन्य बराती स्टीमर से गांव बिरिया डाड़ा तक आए।
गांव के पास में भी बाढ़ का पानी
इसके बाद कारों से बरात फतेहगढ़ रवाना हुई। रात करीब 11:30 बजे बरात वापस आई। रात में स्टीमर न मिलने से दूल्हा, दुल्हन व बराती नावों से गांव कुआंखेड़ा खास पहुंच गए। बरातियों ने बताया गांव के पास में भी बाढ़ का पानी है। रास्ता भी कई जगह कट गई हैं, इसलिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।