फर्रुखाबाद में हादसा, बारिश की वजह से गिरा छज्जा, भाई-बहन की मौत
Farrukhabad house collapse फर्रुखाबाद में बारिश के दौरान एक घर का छज्जा गिरने से पांच बच्चे घायल हो गए। लोहिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आराध्या और कुशल को कानपुर रेफर किया गया जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद।
फर्रुखाबाद में छज्जा गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई है। जबकि तीन बच्चों का इलाज चल रहा है। बारिश के दौरान बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे। तभी छज्जा अचानक गिर गया। इससे पांच बच्चे दब गए थे।
सोमवार सुबह वर्षा के दौरान अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव हड़ाई निवासी धनपाल कश्यप के घर के दरवाजे का छज्जा गिर गया था। उसके मलबे के नीचे दबकर महिपाल की 14 वर्षीय पुत्री प्रीती, 10 वर्षीय पालकी, रघुपाल की 5 वर्षीय पुत्री शशी, धनपाल की 7 वर्षीय पुत्री आराध्या व 5 वर्षीय पुत्र कुशल उर्फ मोदी घायल हो गए थे।
घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख आराध्या और कुशल को कानपुर रेफर कर दिया गया था। कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह आराध्या व कुशल की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर मे चीखपुकार मच गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।