हल्दी की रस्म में बुलाकर 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, बदहवास हालत में घर पहुंच बयां की दरिंदगी
फर्रुखाबाद में एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ उसके रिश्ते के चाचा ने हल्दी की रस्म के दौरान दुष्कर्म किया। ...और पढ़ें
-1776612826704_m.webp)
HighLights
पुलिस ने पीड़िता को टरकाया, एसपी की फटकार पर लिखा मुकदमा
बहलाकर किशोरी को आरोपित युवक ले गया था पानी टंकी के पास
संवाद सूत्र, जहानगंज(फर्रुखाबाद)। रिश्ते के चाचा ने 13 वर्षीय किशोरी को अपनी बहन की हल्दी की रस्म कार्यक्रम में बुलाकर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। घर पहुंची दुष्कर्म पीड़िता ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। जब स्वजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें टरका दिया। सुबह पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। एसपी की फटकार के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को पकड़ लिया।
एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी कक्षा आठ की छात्रा है। उसके पारिवारिक बाबा ने पड़ोस के गांव में रह रहे किशोरी के रिश्ते के 25 वर्षीय चाचा की बहन की शादी तय कराई है। शनिवार शाम को युवक की बहन की हल्दी की रस्म का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में किशोरी के स्वजन शामिल होने गए थे। रात 8:30 बजे युवक ने किशोरी को भी फोन कर कार्यक्रम में बुलाया। जब किशोरी उसके घर के बाहर पहुंची, तभी आरोपित युवक उसे बहलाकर गांव में बनी पानी की टंकी के पास ले गया। वहां पर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
जब स्वजन कार्यक्रम से घर पहुंचे तो उन्हें किशोरी नहीं मिली। किशोरी का फोन घर पर मिला, जिसमें लास्ट काल आरोपित युवक की थी। रात 1:30 बजे किशोरी बदवहास हालत में घर पहुंची। किशोरी के कपड़े भी फटे थे। किशोरी ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। उसके बाद स्वजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। वहां पर पुलिस ने उन्हें टरका दिया। रविवार सुबह किशोरी को लेकर उसकी मां अन्य स्वजन पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के आवास पर पहुंचे और घटना के बारे में बताया।
पुलिस अधीक्षक की फटकार के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित चाचा को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने पानी की टंकी के पास लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। स्वजन को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
किशोरी की मां ने बताया कि आरोपित युवक आर्थिक रूप से संपन्न है। उसका धर्म कांटे का व्यवसाय है। वह पुलिस पर अपना प्रभाव रखता है। आरोपित युवक की बहन की सोमवार को शादी होनी है। थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
