Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Farrukhabad News: बुर्का पहन किया ऐसा काम, तोड़ गए विश्वास लूट ले गए ज्वैलरी, बर्बरता की हद पार

    By paras dubey Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Fri, 08 Aug 2025 07:27 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में बुर्का पहने कुछ बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की। उन्होंने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। बदमाशों ने बच्चों के सामने महिला के साथ मारपीट भी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।

    Hero Image
    बुर्का पहन घर में घुसे बदमाशों ने महिला को बेहोश कर जेवर लूटे।

    संवाद सहयोगी, जागरण, कायमगंज(फर्रुखाबाद)। बुर्का पहनकर कुछ लोगों ने विश्वास तोड़ा। उन्होंने मदद मांगी तो मानवीयता के नाते घर का दरवाजा खोल दिया। फिर क्या था। बदमाशों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। बच्चे के सामने मां को पीटा। फिर जेवर लूट ले गए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुर्का पहने बदमाश महिला को झांसा देकर दिन दहाड़े घर में घुस गए। मारपीट कर महिला से चाबी छीनने व जबरन कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। अलमारी से सोने चांदी के जेवर लूट का भाग गए। घर में मौजूद बच्चे के मुताबिक बुर्का पहने बदमाशों में चार आदमी व एक महिला थी।

    गांव अताईपुर जदीद में शुक्रवार दोपहर अरशद के घर बुर्का पहन कर पहुंचे पांच लोगों में एक महिला ने पानी पीने को कहा। रुबीना ने उसे पानी पिलाया तो वह घर में आ गए। रुबीना समझी कि सभी महिलाएं है, इसलिए शंका नहीं हुई। घर में घुसे नकाबपोश लोगों ने उसे दबोच लिया। पति अरशद खेत पर गए हुए थे। उस समय छोटे बच्चे घर के बाहर ही खेल रहे थे, वह कुछ समझ न पाए। बड़ा पुत्र सात वर्षीय अरहान घर में आया तो लोगों को मां से मारपीट करते देखा।

    उन्होंने मारपीट कर महिला से चाबी ले ली फिर कोई नशीला पदार्थ खिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया। अलमारी खोल कर जेवर निकाल लिया। अरहान ने चिल्ला कर बाहर जाने की कोशिश की तो उसके सिर पर तमंचा रख दिया। सूचना मिलते ही हल्का प्रभारी एसएसआई सुरजीत सिंह ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की।

    गृहस्वामी अरशद के मुताबिक बदमाश एक सोने का हार, दो अंगूठी व एक जोड़ी झुमकी आदि सोने का जेवर तथा चांदी की हंसली, खड़ुआ, परीछंद पायल व बटन आदि चांदी लूट ले गए है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया की सूचना पर पुलिस जांच को गई थी। घटना के बाबत तहरीर देने के लिए उन्हें बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।