विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्रुखाबाद में बाबा नीबकरोरी सर्किट से होगा तपोस्थली का विकास, शासन से मिली मंजूरी, बढ़ेगी सुविधाएं

Published: Sat, 21 Nov 2026 06:51 PM (IST)

प्रदेश सरकार ने फर्रुखाबाद में बाबा नीबकरोरी सर्किट तैयार करने को मंजूरी दे दी है। इससे नीबकरोरी धाम में सड़क चौड़ीकरण, होटल और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित होंगी, जिससे भक्तों को लाभ मिलेगा।

मोहम्मदाबाद क्षेत्र स्थित बाबा नीबकरोरी धाम। जागरण आर्काइव

मोहम्मदाबाद क्षेत्र स्थित बाबा नीबकरोरी धाम। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. प्रदेश सरकार ने बाबा नीबकरोरी सर्किट को मंजूरी दी।

  2. फर्रुखाबाद में सड़क चौड़ीकरण, होटल, पार्किंग का निर्माण होगा।

  3. भक्तों को बाबा के सभी स्थलों पर आने-जाने की सुविधा मिलेगी।

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में बाबा नीबकरोरी सर्किट तैयार करने की मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी मिलते ही बाबा के भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई। बाबा की तपोस्थली नीबकरोरी धाम में सड़क का निर्माण पहले से चल रहा है। अब सर्किट बनने से यहां कई सुविधाएं बढ़ जाएंगी। बाबा के सभी स्थलों पर आने-जाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से सुविधा मिलेगी।

गत वर्ष सरकार ने मोहम्मदाबाद-संकिशा मार्ग से बाबा नीबकरोरी मंदिर तक सड़क निर्माण की स्वीकृति दी थी। यह काम अभी चल रहा है। अब बाबा के सभी स्थलों को सर्किट बनाकर जोड़ने का निर्णय लिया गया है, जिससे बाबा के भक्तों को एक-दूसरे स्थलों पर आने-जाने की सुविधा मिलेगी।

बाबा के प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में नीबकरोरी धाम के अलावा जनपद फिरोजाबाद के गांव अकबरपुर स्थित जन्मस्थली, वृंदावन स्थित समाधि स्थल एवं उत्तराखंड में कैंचीधाम प्रसिद्ध हैं। यहां हर समय श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है।

नीबकरोरी में हर मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। वहां धार्मिक कार्यक्रम आए दिन चलते रहते हैं। बाबा नीबकरोरी सर्किट बनाने का प्रस्ताव काफी दिन से विचाराधीन था।

कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है, जिससे स्थानीय लोग भी कुछ रियायतों के साथ होटल बना सकेंगे। शापिंग माल बनेंगे, वाहन पार्किंग की सुविधा मिलेगी। परिवहन विभाग की ओर से बाबा के सभी स्थलों पर आने-जाने के लिए वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें बुकिंग पर भी वाहन उपलब्ध होते हैं और कई बार शासन के निर्देश पर निश्शुल्क यात्राएं भी कराई जाती हैं।

लक्ष्मी नरायन शर्मा से यहीं बने थे बाबा लक्ष्मणदास

फिरोजाबाद जिले के अकबरपुर में जन्मे लक्ष्मी नरायन शर्मा से बने बाबा लक्ष्मणदास ने फर्रुखाबाद जिले के गांव नीबकरोरी में तप किया था। इसी के बाद से बाबा लक्ष्मणदास नीबकरोरी वाले बाबा के नाम से देश-दुनिया में पहचान हुई। यहीं पर बाबा नीबकरोरी के साथ ट्रेन से उतरने की घटना हुई थी। तब ही से यहां बाबा लक्ष्मणदासपुरी रेलवे स्टेशन भी बनाया गया था।

यह भी पढ़ें- 'सैफई सिंडिकेट का मेनीफेस्टो जारी करने वाले हैं अखिलेश...', कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने सपा प्रमुख पर फिर साधा निशाना

यह भी पढ़ें- बागपत में 300 करोड़ की लागत से बनेगा अंतरराष्ट्रीय योग एंड वेलनेस सेंटर, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।