डीएम, एसपी ने किया क्रिश्चियन कालेज मैदान का निरीक्षण
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद भाजपा की जन विश्वास यात्रा के दौरान 29 दिसंबर को होने वाली सभा म

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : भाजपा की जन विश्वास यात्रा के दौरान 29 दिसंबर को होने वाली सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री की सभा के लिए प्रस्तावित क्रिश्चियन कालेज मैदान का निरीक्षण किया। अधिकारी मुख्यमंत्री का हेलीपैड मैदान में ही बनाने को लेकर माथापच्ची में जुटे रहे।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता विजेंद्र कुमार को साथ लेकर क्रिश्चियन कालेज मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री का मंच व पंडाल बनाने के साथ ही हेलीपैड को लेकर अधिकारी विचार विमर्श करते रहे। हालांकि क्रिश्चियन कालेज मैदान में पहले भी राजनेताओं की सभा के दौरान मंच के पीछे हेलीपैड बनाया जाता रहा है, लेकिन पीछे अब आबादी अधिक हो गई है। इसी को लेकर अधिकारी असमंजस में रहे। अभी फिलहाल भाजपा पदाधिकारियों की ओर से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होने की जानकारी अधिकारियों को दी गई है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अभी मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।