Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवती को ले जाने में कंप्यूटर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 13 Jul 2021 11:27 PM (IST)

    संवाद सूत्र कमालगंज सोमवार को प्रेमी के साथ युवती चली गई। पिता ने कंप्यूटर संचालक के खिला

    Hero Image
    युवती को ले जाने में कंप्यूटर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    संवाद सूत्र, कमालगंज : सोमवार को प्रेमी के साथ युवती चली गई। पिता ने कंप्यूटर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मुकदमे की जानकारी पर युवती ने थाने आकर हकीकत बताई।

    क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने खुदागंज निवासी राणाजी कंप्यूटर सेंटर के संचालक रणजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया कि उनकी पुत्री आरोपित के कंप्यूटर सेंटर पर नौकरी करती थी। सोमवार को वह लोग घर पर नहीं थे। करीब 11 बजे आरोपित उनकी पुत्री को ले गया। पुलिस ने कंप्यूटर संचालक को हिरासत में ले लिया। कंप्यूटर संचालक रंजीत सिंह ने बताया कि युवती से उसका कोई भी लेना-देना नहीं है। वह उसके कम्यूटर सेंटर पर नौकरी करती थी। करीब दो माह पूर्व नौकरी छोड़ गई थी। युवक ने बताया कि युवती के जनपद गाजियाबाद के थाना खोड़ा निवासी मोहन सिंह से संबंध है और उसने सोमवार को उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। कुछ देर बाद युवती अपने आप थाने आ गई और शादी किए जाने की बात पुलिस को बताई। किशोरी ले जाने में दो के खिलाफ रिपोर्ट

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कमालगंज : क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने ब्रह्मदत्त व सावित्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर से अचानक कहीं चली गई। पहले उसने सोचा कि पुत्री शौच गई होगी, लेकिन जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि पुत्री को ब्रह्मदत्त ले गया है। उसके इस कार्य में सावित्री ने भी सहयोग किया। विवेचना कर रहे दारोगा अमित कुमार शर्मा ने गांव से ही किशोरी को भी बरामद कर लिया तथा युवक को हिरासत में ले लिया। संसू

    comedy show banner
    comedy show banner