कुर्की नोटिस में शामिल होटल 'गुरु शरणम' की कीमत 4.37 करोड़
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद जिलाधिकारी की ओर से अनुपम दुबे उनके परिवार की कुल लगभग 1

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : जिलाधिकारी की ओर से अनुपम दुबे उनके परिवार की कुल लगभग 19 करोड़ की संपत्तियों की कुर्की के नोटिस में शामिल शहर के ठंडी सड़क स्थित होटल गुरुशरणम की कीमत 4.36 करोड़ रखी गई है। वहीं वाहनों व अन्य संपत्तियों का भी विवरण शामिल किया गया है। कुर्क संपत्ति के संबंध में जवाब 11 अप्रैल को प्रस्तुत करने को कहा गया है। कुर्क संपत्तियों के प्रबंधन के लिए तहसीलदार सदर को प्रशासक नियुक्त किया गया है। डीएम के कुर्की नोटिस में डा. अनुपम दुबे की कुल चल-अचल संपत्ति की कीमत 9.53 करोड़ आंकी गई है। इनमें 7.60 करोड़ की कीमत की 27 अचल संपत्तियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा उनकी 48 लाख रुपये की मर्सिडीज बेंज सहित कुल सात वाहनों का मूल्य 73.32 लाख आंका गया है। अनुपम दुबे के पांच खातों में जमा 46.95 लाख रुपये के अलावा उनके भाई अभिषेक दुबे के सात खातों में जमा 10.37 लाख और दूसरे ब्लाक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन के छह खातों में जमा 1.09 करोड़ के अलावा मां कुसुम लता दुबे के 14 खातों में जमा 61.16 लाख रुपये को भी शामिल कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक की ओर से डीएम को दी गई रिपोर्ट में कहा गया कि अनुपम दुबे द्वारा अनैतिक कार्यों से धन अर्जित कर अपने व अपने परिवार के नाम संपत्ति एकत्र की है। अनुपम के पास आय का कोई अन्य स्त्रोत नहीं है।
कुर्क अचल संपत्तियों का विवरण
संपत्ति का नाम - कीमत रुपये में
होटल गुरु शरणम - 4.37 करोड़
बढ़पुर स्थित इंटरलाकिग ईंट प्लांट - 32.48
आवासीय भूखंड दाल मंडी - 9.75 लाख
बढ़पुर स्थित भूखंड - 30.16 लाख
बढ़पुर आवासीय भूखंड - 8.22 लाख
अल्लाहनगर बढ़पुर प्लाट - 43.94 लाख
आवासीय भूखंड. बढ़पुर - 10.40 लाख
लाख आवासीय भूखंड बढ़पुर - 11.60 लाख
आवासीय प्लाट अल्लानगर - 8.22 लाख
आवासीय प्लाट भखरामऊ - 4.20 लाख
आवासीय प्लाट धनसुआ - 12.63
कृषि भूमि ग्राम चौरासी - 50 हजार
मोहम्मदाबाद स्थित कृषि भूमि - 8 लाख
कृषि भूमि मोहम्मदाबाद - 12.56 लाख
कृषि भूमि मोहम्मदाबाद - 8 लाख
प्लाट, मोहम्मदाबाद - 2.20 लाख
कृषि भूमि मोहम्मदाबाद - 8 लाख
आवासीय भूखंड मोहम्मदाबाद - 17.30 लाख
कृषि भूमि मोहम्मदाबाद - 10.94 लाख
प्लाट मोहम्मदाबाद - 2.20 लाख
आवासीय प्लाट मोहम्मदाबाद - 17.70 लाख
आवासीय प्लाट मोहम्मदाबाद - 12 लाख
आवासी प्लाट मोहम्मदाबाद - 12.66 लाख
कृषि भूमि मोहम्मदाबाद - 27.27 लाख
कृषि भूमि मोहम्मदाबाद - 8 लाख
कृषि भूमि सहजपुर - 2.4 लाख
कृषि भूमि मोहम्मदाबाद - 2.20 लाख
कुल - 7.60 करोड़

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।