Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    द्रोपदी कुंड में गंदगी, घाटों तक जाने को सड़क नहीं

    By Edited By:
    Updated: Tue, 27 Nov 2012 06:25 PM (IST)

    ...और पढ़ें

    Hero Image

    कंपिल, अंप्र : कार्तिक पूर्णिमा पर मोक्ष नगरी कंपिल स्थित घाटों पर डुबकी लगाने से पहले श्रद्धालुओं को वहां तक पहुंचने को दिक्कतों सामना करना पड़ेगा। क्षेत्र के अटैना सहित सभी गंगा घाटों को जाने वाले मार्ग तीन वर्ष पूर्व आई बाढ़ से ध्वस्त हो गए थे। तब से उनकी हालत नहीं सुधरी। अटैना गंगा घाट पर बनने वाला पैंटून पुल इस साल भी नहीं बना। घाटों पर प्रशासन की ओर से भी कोई खास इंतजाम नहीं किए गए। द्रोपदी कुंड की गंदगी भी शाम तक सफा न हो सकी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सतयुग में राजा सगर के साठ हजार पुत्र कपिल मुनि के कोप के चलते भस्म हो गए थे। पूर्वजों के मोक्ष के लिए राजा भगीरथ गंगा को कंपिल लेकर आए थे। इसलिए कंपिल में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। क्षेत्र के प्रमुख अटैना गंगा घाट, इकलहरा, कारव घाट, पथरामई व कंपिल के द्रोपदी कुंड पर कार्तिक पूर्णिमा को आसपास के गांवों के अलावा एटा, बदायूं, शाहजहांपुर के हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान को आते हैं। सभी घाटों की ओर जाने वाले मार्ग तीन वर्ष पूर्व आई बाढ़ से ध्वस्त पड़े हैं। इन मार्गो की अभी तक मरम्मत न होने से श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने में दिक्कतें उठानी होगी। अटैना गंगा घाट पर पिछले कई स्नान पर्वो पर लोगों के डूबने की घटनाएं होती रही हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने घाटों पर न तो सफाई कराई न ही सुरक्षा के इंतजाम किये। कंपिल के द्रोपदी कुंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। प्रमुख पर्वो पर नगर प्रशासन स्वच्छ जल व सफाई व्यवस्था कराता है। जबकि बुधवार शाम तक द्रोपदी कुंड के आसपास गंदगी थी। कुंड में भरे पानी में बीयर के खाली केन, पालीथिन आदि गंदगी पड़ी थी।

    द्रोपदी कुंड के आसपास सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि द्रोपदी कुंड में स्वच्छ जल के अलावा पेयजल को पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई है।

    उदयपाल सिंह यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष

    घाटों पर पुलिस तैनात रहेगी। अटैना घाट पर पुलिस ने दस गोताखोरों की व्यवस्था की है।

    डीके सिसौदिया, थानाध्यक्ष

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर