Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पूजन व अरदास कर मुलायम के स्वास्थ्य लाभ की कामना

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ होने के लिए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शोएब खान के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर मौलानाओं के साथ मिलकर उत्तम स्वास्थ व दीर्घायु की कामना की.

By JagranEdited By: Updated: Sun, 18 Oct 2020 11:42 PM (IST)
Hero Image
पूजन व अरदास कर मुलायम के स्वास्थ्य लाभ की कामना

अयोध्या : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ होने के लिए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शोएब खान के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर मौलानाओं के साथ मिलकर उत्तम स्वास्थ व दीर्घायु की कामना की। सरयू नदी के तट पर हवन, पूजन तथा गुरुद्वारे में बेहतर स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए अरदास (प्रार्थना) में भी ये सभी शामिल रहे। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्रपाल यादव, विजय बहादुर वर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन प्रजापति, जगन्नाथ पाल, संदीप यादव, मोहित यादव, अनुभव रावत, राम प्रवेश यादव, शिवपाल, मुकेश कुमार, सतेंद्र यादव (आशु), अभय यादव, अमन सागर,आलोक यादव, देवा श्रीवास्तव, शंकर दीक्षित, अखिलेश यादव, शैलेश पांडेय, अंगद यादव, शाहरुख पठान, मो.इमरान,जुनैद खान, राहिल खान शामिल रहे।