Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM योगी का अयोध्या दौरा आज, अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर करेंगे रामजन्मभूमि में दर्शन-पूजन

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 11:14 AM (IST)

    CM Yogi Ayodhya Visit Today News मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम से प्रशासनिक हल्के में हलचल बढ़ गई है। हालांकि अभी मुख्यमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम जिला प्रशासन के पास नहीं पहुंचा है। बुधवार शाम 5.45 बजे आगमन संभावित मान तैयारी शुरू है।

    Hero Image
    आज CM योगी करेंगे अयोध्या का दौरा

    जागरण संवाददाता, अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम से प्रशासनिक हल्के में हलचल बढ़ गई है। हालांकि अभी मुख्यमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम जिला प्रशासन के पास नहीं पहुंचा है। बुधवार शाम 5.45 बजे आगमन संभावित मान तैयारी शुरू है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को भाजपा की तरफ से भरतकुंड में सभा भी आयोजित है जिसको वह संबोधित करेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन के मैदान पर उतरेगा।

    अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

    उसके बाद वह विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे, फिर कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के लिए निकलेंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम है। गुरुवार को सुबह हनुमानगढ़ी व रामजन्मभूमि में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। उसके बाद भरतकुंड जाएंगे।

    अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    सीएम के मिनट-टू- मिनट कार्यक्रम के आने का जिला प्रशासन को इंतजार है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लगभग तय मान मंडलायुक्त गौरवदयाल, जिलाधिकारी नितीश कुमार व डीआइजी मुनिराज जी समेत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने उन स्थलों को निरीक्षण किया, जहां मुख्यमंत्री के जाने की संभावना है।

    भरतकुंड, सूर्यकुंड, सरयू होटल, हनुमानगढ़ी, सरयू नदी, गुप्तारघाट, सर्किट हाउस का स्थलीय निरीक्षण अधिकारियों ने किया।