Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामनगरी की सुनीता बनीं Gujarat High Court की मुख्य न्यायाधीश, अयोध्‍या के साकेत महाविद्यालय से हैं विधि स्नातक

    Gujarat High Court Chief Justice सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल को गुजरात हाई कोर्ट का नया चीफ जस्टिस नियुक्त किया है। सुनीता अग्रवाल दूसरी महिला जस्टिस हैं जो इस पर नियुक्त हुई हैं। इससे पहले सोनिया जी गोकानी गुजरात हाई कोर्ट की पहली चीफ जस्टिस बनी थीं। सुनीता अग्रवाल अभी तक इलाहाबाद हाई कोर्ट में तैनात थीं।

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Sat, 08 Jul 2023 08:02 AM (IST)
    Hero Image
    Ayodhya News: रामनगरी की सुनीता बनीं Gujarat High Court की मुख्य न्यायाधीश

    अयोध्या, जासं। Gujarat High Court Chief Justice रामनगरी में पली-बढ़ीं न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल अब गुजरात उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश होंगी। सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल को गुजरात हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश चुना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनके पिता दिवंगत मदन मोहन अग्रवाल भी पेशे अधिवक्ता थे। पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर की सुनीता ने साकेत महाविद्यालय से वर्ष 1989 में विधि स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। इससे पूर्व उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी की उपाधि प्राप्त की थी। उन्होंने जीजीआइसी से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

    30 अप्रैल 1966 को जन्मी सुनीता अग्रवाल की स्कूली शिक्षा स्थानीय सेंट मेरीज स्कूल से हुई थी। वर्ष 1990 में वह बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश में पंजीकृत हुईं थीं। इसके बाद वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वकालत करने लगीं।

    वर्ष 2011 में 21 नवंबर को वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुईं। इसके उपरांत अगस्त 2013 को वह स्थायी न्यायाधीश बनाई गईं। रामनगरी के रिकाबगंज निवासी न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल के भाई राजेंद्र अग्रवाल भी पेशे से अधिवक्ता हैं। उनकी बड़ी बहन बीना अग्रवाल जिंगल बेल स्कूल की प्रधानाचार्य हैं।

    डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के विधि संकायाध्यक्ष व साकेत महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. अशोक राय ने उनके गुजरात उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनने को रामनगरी के लिए गौरवमयी बताया है। उन्होंने कहाकि महाविद्यालय के विधि विभाग के लिए भी न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल मुख्य न्यायाधीश बनना उपलब्धि भरा है।