शहीद दिवस पर हुए अनेक आयोजन
शहीद दिवस पर मंगलवार को जिले में अनेक कार्यक्रम

अयोध्या: शहीद दिवस पर मंगलवार को जिले में अनेक कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को याद किया गया। अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी (संस्कृति विभाग) के उपनिदेशक योगेश कुमार ने चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के तहत शहीद सुखदेव, भगत सिंह व राजगुरु के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
उपनिदेशक ने शहीदों के बलिदान व स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कहा, उनके बलिदान को कभी भूलना नहीं चाहिए। अशफाकउल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने नगर निगम स्थित पार्क मे गोष्ठी की। अध्यक्षता मिर्जा सादि़क हुसैन तने की। संचालन संस्थान अध्यक्ष सलाम जाफरी ने किया। भाकपा नेता अशोक तिवारी ने कहा कि देश की समस्याओं का समाधान शहीदों के सपनों का भारत बनाकर ही किया जा सकता हैं। प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अतीक अहमद, अब्दुल रहमान भोलू, जसवीर सिंह सेठी, विकास सोनकर, विश्व प्रताप सिंह अंशू, उमाकांत विश्वकर्मा, माता बदल, अजय शर्मा ने संबोधित किया।
अखिल भारतीय जनवादी नौजवान सभा, अखिल भारतीय जनवादी महिला और उत्तर प्रदेश खेत मजदूर संगठन के संयुक्त तत्वावधान में जनौस जिलाध्यक्ष कामरेड धीरज द्विवेदी, महिला समिति अध्यक्ष अनीता यादव और खेत म•ादूर संगठन अध्यक्ष रामजीराम यादव के नेतृत्व में रैली निकाली गई जो नगर निगम स्थित प्रतिमा के पास पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद सभा हुई। सभा की अध्यक्षता रामदुलारे यादव ने व संचालन जिला सचिव शेरबहादुर शेर ने किया। प्रदेश महासचिव सत्यभान सिंह जनवादी, माताबदल ने विचार रखे। अखिलेश सिंह, एसपी सिंह, सुग्रीव धुरिया, तारिक, मनोज सिंह, रामवती, महावीर पाल, रामजी तिवारी व अन्य मौजूद रहे।
श्रीराम वल्लभा भगवंत विद्यापीठ इंटर कॉलेज डयोढ़ी में शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की पुण्यतिथि के साथ साथ विद्यापीठ के पूर्व प्रबंधक व स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय नारायणदास खत्री की पुण्यतिथि मनाई गई। प्रधानाचार्य आलोक तिवारी, शिक्षक वीरेंद्र मिश्र, डॉ राकेश दुबे, अतुल मिश्र, डॉ राकेश दुबे, सुदर्शन उपाध्याय व केडी चौबे ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी सेवाओं को याद किया।
अधिवक्ता संघ ने दी श्रद्धांजलि
संसू, बीकापुर (अयोध्या) : अधिवक्ता संघ ने तहसील स्थित शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। संघ अध्यक्ष श्याम मनोहर पांडेय ने शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव पर विस्तार से प्रकाश डाला। संघ के पूर्व उपाध्यक्ष बृजेश यादव, पूर्व अध्यक्ष रामतेज वर्मा, शेख मो. इशहाक, ओम प्रकाश तिवारी के अलावा अजय भारती, सुरेंद्र कुमार पांडेय, अरुण मिश्र, पुष्पेंद्र मिश्र, आलोक सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।