Sawan Somwar 2023: सावन के पांचवे सोमवार पर उमड़ी भक्तों की भीड़, हर- हर महादेव के जयकारे से गूंज रही राम नगरी
Sawan 5th Somwar 2023 पौराणिक पीठ नागेश्वर नाथ मंदिर में भोर से ही शिव भक्तों का रेला लगा है। यहां बारिश पर आस्था भारी दिखी। शिव भक्तों ने गंगा स्नान करने के बाद जलाभिषेक करने को मंदिर पहुंचे। भक्तों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। हर- हर महादेव के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज रहे हैं।
अयोध्या, जागरण संवाददाता। सावन के पांचवे सोमवार पर राम नगरी के शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। आस्था और उल्लास के साथ शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। भारी बारिश के बीच भक्तों की आस्था का सैलाब दिखा। सुबह से हर- हर महादेव के जयकारे से राम नगरी गूंज रही है।
बारिश पर आस्था भारी
सावन का पांचवा सोमवार आज है। इस बार का सावन बेहद अद्भुत बताया जा रहा है। ऐसे में शिव भक्तों का रेला सुबह से शिवालयों में लग रहा है। भगवान राम की नगरी में भारी बारिश के बीच सुबह से आस्था का सैलाब दिख रहा है। सुबह से ही पौराणिक पीठ नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक का दौर चल रहा है। सरयू में स्नान कर श्रद्धालु नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक कर रहे हैं।
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
सरयू के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए भक्तों की सुरक्षा को लेकर नदी में बैरीकेडिंग कराई गई है। जल पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। सरयू में सुरक्षित स्नान कर मठ मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे हैं। सरयू तट से नागेश्वरनाथ मंदिर तक प्रशासन ने रूट तय किया है। वहीं भीड़ अधिक होने के चलते जलाभिषेक के लिए छोटे-छोटे टुकड़ों में श्रद्धालुओं को छोड़ा जा रहा है। सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।