दंगाइयों को देंगे ऐसी सजा जो बनेगी मिसाल: केशव
यहां गरीब कल्याण जनसभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दंगाइयों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। गांधी पार्क में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में उप म ...और पढ़ें

अयोध्या: यहां गरीब कल्याण जनसभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दंगाइयों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। गांधी पार्क में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में उप मुख्यमंत्री ने कहाकि यूपी अब दंगा मुक्त राज्य बन चुका है और यदि कोई दंगा करने का प्रयास करेगा तो उसे ऐसी सजा दी जाएगी, जो मिसाल बनेगी। उन्होंने विपक्षियों पर भी करारा प्रहार किया। कहा, पहले जो लोग कुंभ का नाम तक नहीं लेते थे, वे भाजपा शासन में कुंभ स्नान कर रहे हैं। रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाले राम-राम कर रहे हैं। सभा में उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। सभा में मृगेंद्रराज पांडेय ने उप मुख्यमंत्री को उन पर लिखी पुस्तक भेंट की।
इससे पहले उप मुख्यमंत्री ने सआदतगंज स्थित भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन किया। उनसे पहले भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली से कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन किया। कार्यालय पर सुंदरकांड का पाठ हुआ और वैदिक मंत्रों के बीच हवन में आहुतियां डाली गईं। उप मुख्यमंत्री ने कहाकि लोगों को आवास, बिजली और पानी कनेक्शन, शौचालय, रसोई गैस कनेक्शन निश्शुल्क उपलब्ध कराया गया। उप मुख्यमंत्री चुनावी मूड में दिखे। कहा, विधानसभा चुनाव जो बूथ भाजपा हारी है, 2024 में उन्हें जीतने के लक्ष्य के साथ कार्य करें। 2024 में राज्य में लोकसभा की 75 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। उप मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। कारसेवकपुरम में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मसौधा विकासखंड के सरियावां गांव में उन्होंने अमृत सरोवर का शिलान्यास किया। कार्यालय उद्घाटन व सभा में सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिपं अध्यक्ष रोली सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पद्मसेन चौधरी, पूर्व मंत्री अनिल तिवारी, विधायक रामचंद्र यादव, डा. अमित सिंह चौहान, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शक्ति सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायण मिश्र, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, अवधेश पांडेय बादल, ओमप्रकाश सिंह, अशोक कसौधन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, कार्यालय निर्माण के क्षेत्रीय संयोजक इंजीनियर रणवीर सिंह, अशोक तिवारी, राघवेंद्र पांडेय, गिरीश पांडेय डिप्पुल, अभय सिंह, दिवाकर सिंह, अशोक कसौधन, शैलेंद्र कोरी, मनोज वर्मा, तिलकराम मौर्या, शिवकुमार सिंह, संग्राम सिन्हा, अन्नू जायसवाल, आलोक श्रीवास्तव, अजित मौर्य आदि उपस्थित रहे।
---------------
20 को वितरित की चाभी
गरीब कल्याण सभा में उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने 20 लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपी। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में एक हजार 119 स्वयं सहायता समूहों के 12 हजार तीन सौ नौ सदस्यों को एक करोड़ 67 लाख व सामुदायिक निवेश निधि के तहत 630 स्वयं सहायता समूहों के छह हजार नौ सौ 23 सदस्यों को छह करोड़ 93 लाख की धनराशि वितरित की। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 10 लाभार्थियों को डिजिटल परिचय बोर्ड सौंपा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।