Move to Jagran APP

शहर से लेकर गांव तक पूरे उल्लास से मना स्वतंत्रता का 74वां पर्व

शहर से लेकर गांव तक स्वाधीनता दिवस का समारोह सादगी के साथ मनाया गया। लोगों ने कोरोना के गाइडलाइन का पालन करते हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में सहभागिता की.

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 11:58 PM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 06:10 AM (IST)
शहर से लेकर गांव तक पूरे उल्लास से मना स्वतंत्रता का 74वां पर्व
शहर से लेकर गांव तक पूरे उल्लास से मना स्वतंत्रता का 74वां पर्व

अयोध्या: जिले में शनिवार को 74वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान रखते हुए पर्व पर कहीं भी भीड़ एकत्र नहीं हुई। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने पौधे का रोपण किया। इस मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन शिवपूजन, अपर आयुक्त न्यायिक रविप्रकाश श्रीवास्तव, उपनिदेशक सूचना डॉ. मुरलीधर सिंह आदि मौजूद रहे। जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव गुप्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार, नगर आयुक्त ने नगर निगम ने कार्यालयों में ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के लिए लाखों लोगों ने अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। उन सबको याद कर सच्ची श्रद्धांजलि व्यक्त करने का दिन है। कहाकि महामारी ने प्राथमिकताओं को बदल दिया है। जिलाधिकारी के साथ मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्त, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गोरेलाल शुक्ल, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. वैभव शर्मा सहित उपस्थित अधिकारियों ने शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को साल भेंट कर सम्मानित किया गया और कलेक्ट्रेट परिसर में मालश्री के पौधों का रोपण किया। उन्होंने साहबगंज की मलिन बस्ती चमर टोलिया का भ्रमण कर स्वच्छता कार्यों का अवलोकन किया।

loksabha election banner

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष, जनपद न्यायाधीश नीरज निगम के मार्गदर्शन में सचिव सुमन तिवारी के संचालन में नशा मुक्ति भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अपर जनपद न्यायाधीश पूजा सिंह व न्यायालय के कर्मचारी मौजूद रहे। डॉ. आरएमएल अवध विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने मुख्य परिसर, नवीन परिसर एवं कुलपति आवास पर झंडारोहण किया। डॉ. लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कुलपति ने पार्क में गोल्डेन चंपा के पौधे का रोपण किया। कार्यक्रम में मानसी श्रीवास्तव ने देश गीत गाकर सभी को भाव-विभोर कर दिया। संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. आरके तिवारी ने किया। उपकुलसचिव विनय कुमार सिंह, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अशोक शुक्ल सहित विवि के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराया। विवि कर्मियों को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलाई गई। कुलपति ने उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय में आंवले की एनए 7 प्रजाति के पौधों के नए प्रक्षेत्र में पौधा रोपण किया। श्रमिकों को अंगवस्त्र प्रदान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से निदेशक प्रसार प्रो. एपी राव, अधिष्ठाता उद्यान डॉ. ओपी राव, अधिष्ठाता पशु पालन डॉ. आरके जोशी, डॉ. डीके द्विवेदी, डॉ. वीएन राय, ई. ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

साकेत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. नर्वदेश्वर पांडेय ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्य ने संस्कृत विभाग के पूर्व प्राध्यापक डॉ. स्वामीनाथ पांडेय को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया। स्व. डॉ. रामेश्वर पाठक, डॉ. चंद्रशेखर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। संचालन डॉ. मिर्जा शाहाब शाह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य नियंता डॉ. परेश कुमार पांडेय, छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. शिव कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। महराजा पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अजित कुमार द्विवेदी ने तिरंगे को सलामी दी। संचालन अनिल शर्मा ने किया। ऑनलाइन प्रतियोगिता हुई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रही आराध्य गोस्वामी, शिवांश त्रिपाठी, अक्षर श्रीवास्तव, आर्यन वर्मा, शिवम् उपाध्याय संस्कृति गुप्ता, अंजलि तिवारी, जिज्ञासा गुप्ता, जान्हवी ओझा, स्वस्ति सिंह, मो. सूफियान, अनुष्का मोदनवाल ,निकिता पांडेय, ईशा ओझा, वैष्णवी को निर्देशिका डॉ. अर्पणा मिश्रा ने प्रमाण पत्र भेजा। वकालत खाना में झंडारोहण किया गया। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष कृपाल चंद्र खरे ने कार्यक्रम की शुरुआत की। महिला अस्पताल रोड स्थित दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल में अध्यापिकाओं ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय संचालिका शालू भल्ला, तारकेश्वर शर्मा व सुजाता, दीपांशी, उर्वशी आदि मौजूद रहीं। अवध इंटरनेशनल स्कूल में संरक्षक अतुल कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, शांतनु सिंह, प्रधानाचार्य प्रेमेंद्र कुमार व शिक्षक मौजूद रहे। ग्रामर इंटर कॉलेज लालबाग और ग्रामर एकेडमी कौशलपुरी में संस्थापक एस.एन यादव और प्रबंधक राजकुमार यादव ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बीपी श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य कुसुम लता, अरुण यादव, अंशुल सिंह आदि मौजूद रहे। बाल साक्षरता केंद्र पर सजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार केपी सिंह आदि ने संबोधित किया। सपा पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने झंडारोहण किया। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय, अमृत राजपाल, हामिद जाफर मीशम आदि मौजूद रहे। बीकापुर तहसील में एसडीएम डीपी सिंह, अधिवक्ता भवन और शहीद स्मारक पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्याम मनोहर पांडेय सहित सभी सरकारी कार्यालयों पर झंडारोहण किया गया। एचसीजे एकेडमी में निदेशक शिक्षा जैन ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई गई। प्रधानाचार्य इंदू ओझा, प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार तिवारी, शिक्षक सना मोहसिन, अनिता सक्सेना, संगीता पांडेय आदि मौजूद रहे। आदिलपुर रेवतीगंज स्थित देवास पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अमन उपाध्याय ने तिरंगा फहराया। प्रधानाचार्य नीलम शुक्ला, विजय पांडेय, मदन पांडेय आदि मौजूद रहे। हरिग्टनगंज में भाजपा नेता देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। मरीजों को फल वितरित किया। विष्णु इंटर मीडिएट कॉलेज व मां शारदा फार्मेसी में झंडा रोहण किया गया। शिवदयाल जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तुलसीनगर अयोध्या में प्रबंधक संजीव गोयल ने ध्वजा रोहण किया। इस मौके पर निशा गोयल, अतुल रस्तोगी, रामचंद्र जायसवाल एवं प्रधानाचार्य अवनि कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे। एमजेएस अकादमी में संरक्षक बलवंत सिंह ने झंडारोहण किया। निदेशक अजय सिंह, प्रधानाचार्य सभाजीत उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य शैली सिंह आदि मौजूद रहे। सोहावल स्थित शहीद देवी प्रकाश सिंह शहीद स्मारक स्थल पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू ने ध्वजारोहण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। देवी प्रकाश सिंह 1965 में भारत-पाक युद्ध के दौरान जम्मू कश्मीर के सियालकोट में वीरगति को प्राप्त हो गए थे। कार्यक्रम में वीरनारी फूलपति सिंह, गनेश्वर चौहान, कौशलेंद्र सिंह, भोले सिंह, भानु प्रताप सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। सेठएमआर जयपुरिया स्कूल में निदेशक विशाल गुप्त ने झंडारोहण किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार, प्रशासनिक अधिकारी सतीश कुमार गुप्त, समन्वयक डॉ. प्रगति श्रीवास्तव के अलावा बतौर अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्त मौजूद रहे। इस मौके पर समन्वयक डॉ. प्रगति श्रीवास्तव, फजलुर्रहमान, अजय जायसवाल, शिवशंकर यादव, रोहन यादव, रेगन सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे। उसरू अमोना स्थित देवा पब्लिक स्कूल व देवा इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि महेश पांडेय, शिव प्रकाश दुबे ,एचपी सरोज, भूप नारायण दुबे, राम तेज उपाध्याय, सुखदेव उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधक सहदेव उपाध्याय ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य समीर पाठक, प्रधानाचार्य नमिता मिश्रा आदि शिक्षक मौजूद रहे। फैजाबाद पब्लिक स्कूल में प्रबंधक जरीना खान ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्ष इकबाल मुस्तफा, निदेशक उमर मुस्तफा, प्रधानाचार्य राज वल्लभ श्रीवास्तव आदि ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

कनक किड्स और सरयू इंटरनेशनल स्कूल में प्रख्यात शिक्षा विद व समाजसेवी डॉ. संजय तिवारी ने ध्वजारोहण कर स्कूल परिवार को बधाई। प्रबंधक तिवारी ने कहाकि हमें गांधी जी के बताए हुए मार्गों पर चलना है। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य, हेड मिस्ट्रेस सुष्मिता घोष, निर्देशिका मधु त्रिपाठी, सोनल शुक्ला, अर्पिता मुखर्जी आदि मौजूद रही। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, मुख्य संरक्षक विजय कुमार गुप्त एवं सह संयोजक गगन जायसवाल ने कार्यालय पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह, जेएन चतुर्वेदी, केशव बिगुलर, सुप्रीत कपूर आदि मौजूद रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व महानगर अध्यक्ष अकबर की अगुवाई में पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में आ•ादी का जश्न कार्यक्रम आयोजित किया। जिलाध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। संयुक्त व्यापार मंडल अयोध्या ने नगर निगम स्थित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक दुबे, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे। सीएमओ कार्यालय पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह, मेडिकल कालेज गंजा में प्रचार्य प्रो. विजय कुमार, राजर्षि दशरथ चिकित्सालय में सीएमएस डॉ. अरविद सिंह, जिलाचिकित्सालय में सीएमएस डॉ. रविद्र कुमार श्रीवास्तव, महिला में सीएमएस डॉ. एसके शुक्ल, श्रीराम चिकित्सालय में सीएमएस सीबी द्विवेदी, ब्लॉक मुख्यालय मसौधा पर खंड विकास अधिकारी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, बीआरसी मसौधा पर खंड शिक्षाधिकारी उदयभान यादव व पूराकलंदर थाने पर थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर सरधा में प्रबंधक पीएन सिंह ने ध्वजारोहण के बाद मिष्ठान वितरण किया। ग्रामोदय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. संदीप सिंह, प्रभा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में प्रबंधक भूपेंद्र सिंह भूप, निर्भय सिंह औद्योगिक इंटर कॉलेज रामपुर सरधा व भाग्यवंती देवी देवता सिंह महिला महाविद्यालय में प्रधानाचार्य, प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। ग्रामोदय पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य दीपक सिंह, पीडी पांडेय इंटर व राजपति स्मारक पीजी कॉलेज में प्रधानाचार्य राकेश कुमार पांडेय, डीआरएम पब्लिक स्कूल गंजा में प्रबंधक बद्रीनाथ तिवारी, पंचम प्रसाद औद्योगिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परसावा महोला में उप प्रधानाचार्य समर बहादुर वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा में अधीक्षक डॉ आरएम शुक्ल, कोविड केयर सेंटर झुनझुनवाला में प्रभारी डॉ. हुबराज सरोज, टीआर इंटर कॉलेज ऐमी आलापुर रसूलाबाद में प्रबंधक अजय कुमार दुबे, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गयासपुर में संरक्षक अंबिका प्रसाद पांडेय, किरन फार्मेशन एकेडमी शांतीपुर में प्रबंधक गणेशदत्त सिंह, सेनानी जगमोहन स्वर्ण जयंती इंटर कॉलेज मिर्जापुर निमोली में प्रधानाचार्य प्रभात यादव ने ध्वजारोहण किया। रुदौली संसू, के अनुसार डाक बंगले पर विधायक रामचंद्र यादव, तहसील परिसर में एसडीएम बिपिन सिंह ने ध्वजारोहण किया। तहसीलदार दिग्विजय सिंह, नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, कानूनगो रामदुलारे तिवारी, अमीन संघ अध्यक्ष सीताकांत तिवारी, लेखपाल सुभाष मिश्र मौजूद रहे। कजियाना वार्ड के टेढ़ीबा•ार में ध्वजारोहण का किया गया। इस मौके पर सभासद शिवराम यज्ञसैनी, उमाशंकर कसौंधन, विश्वनाथ तिवारी, बुधराम, विधायक प्रतिनिधि राज किशोर सिंह मौजूद रहे। ब्लॉक में बीडीओ अमित त्रिपाठी, मवई ब्लॉक में बीडीओ मोनिका पाठक, वन रेंज दफ्तर पर रेंजर ओमप्रकाश ने ध्वजारोहण किया। सैदपुर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पांडेय, संडवा में प्रधान निशात खां गुड्डू, विचाला में अरविद वर्मा, सरैठा में प्रतिनिधि धीर सिंह, पारा पहाड़पुर में रणधीर सिंह ने झंडारोहण किया। महबूबगंज संसू के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगापुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार पांडेय, ग्राम पंचायत शेरवा घाट के पंचायत भवन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रृंगी ऋषि शेरवा घाट व प्राथमिक विद्यालय शेरवा घाट में ग्राम प्रधान दिलीप कुमार विमल ने ध्वजारोहण किया। प्लेवे मांटेसरी स्कूल रिकाबगंज में प्रबंधक नीरा कपूर ने ध्वजारोहण किया। सुप्रीत कपूर व शिक्षिकाएं मौजूद रही। इन्हें मिला मेडल

अयोध्या: पुलिस लाइन में आईजी डॉ. संजय गुप्त को प्लेटिनम, सीओ धर्मेंद्र यादव को गोल्ड, सीओ सिटी अरविद चौरसिया को सिल्वर, निरीक्षक विनोद बाबू, उपनिरीक्षक आलोक श्रीवास्तव को उत्कृष्ट सेवा, चालक आरक्षी रवींद्र नाथ को सराहनीय सेवा सम्मान से नवाजा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.